CG Weather: छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश की चेतावनी, कल से फिर रूठ जाएंगे बदरा

भारी बारिश के बीच छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक तापमान 35.1 डिग्री मुंगेली तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया।

HIGHLIGHTS

  1. अगले 24 घंटे सक्रिय रहेगा मानसून
  2. उत्तरी हिस्से में भारी बारिश की आशंका
  3. इसके बाद छिटपुट बारिश जारी रहेगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। मंगलवार को भी भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। इसका क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायपुर सहित दुर्ग संभागों के जिले में रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार एक गहरा अवदाब उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 24 घंटे में उत्तर ओडिशा और उत्तर छत्तीसगढ़ में पहुंचने की संभावना है। इसके असर से 24 घंटे मानसून सक्रिय रहेगा।

naidunia_image

बुधवार से फिर वर्षा की गतिविधियों में गिरावट हो सकती है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। तीन स्थानों पर अतिभारी, 13 स्थानों पर बहुत भारी व 19 स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे ज्यादा वर्षा बीजापुर के भैरमगढ़ में 210 मिलीमीटर दर्ज की गई।

naidunia_image

छत्तीसगढ़ में बारिश के आंकड़े (मिलीमीटर)

  • भैरमगढ़, बीजापुर, कुटरू: 210 MM
  • छोटेडोंगर, ओरछा, कोहकामेटा: 200 MM
  • नारायणपुर: 190 MM
  • तोंगपाल: 180 MM
  • सुकमा: 170 MM
  • गंगालूर: 160 MM
  • गादीरास, गीदम, बस्तानार, अंतागढ़: 140 MM
  • बड़े बचेली: 130 MM
  • दंतेवाड़ा, दोरनापाल, कुआकोंडा, पखांजूर, जगरगुंडा: 110 MM
  • भोपालपटनम, धनोरा, नानगुर, भानुप्रतापपुर, कोंटा, कांकेर, फरसगांव:
  • 100 MM
  • केशकाल, उसूर, लोहंडीगुड़ा: 90 MM
  • चारामा: 80 MM
  • बारसूर, बड़ेराजपुर, बेलरगांव: 70 MM
  • दरभा, रायपुर शहर, सरोना: 60 MM

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button