Ganesh Chaturthi 2024 : गणपति बप्पा मोरिया के लगाए जयकारे…भक्तिमय हुई राजधानी, जगह जगह विराजे श्रीगणेश

करोंद के मुरली नगर में जगदबार सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति की ओर से दगड़ू सेठ गणेश की तर्ज पर मुरली नगर के राजा की स्थापना की गई। यह प्रतिमा 11 फीट की है। मुंबई के कलाकारों द्वारा इसे तैयार की गई। प्रतिमा को 51 हजार मोतियों के नग से सजाया गया है।

HighLights

  1. शहर में 1000 से अधिक स्थानों पर सजे है गणेश जी के पंडाल।
  2. पीपल चौक में भोपाल के राजा की स्थापना शुभ मुहूर्त में की गई।
  3. न्यू मार्केट में लालबाग के राजा के रूप में विराजें भगवान।

भोपाल। शहरवासी शनिवार को श्रीगणेशजी की भक्ति में दिखे। सुबह सात से 11 बजे तक चौक, न्यू मार्केट, कोलार, शिवाजी नगर, पांच नंबर सहित सभी छोटे-बड़े बाजारों में लगी गणेशजी मूर्तियों की दुकानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। गणेशजी को विराजित करने घर ले गए।

वहीं सड़कों पर गणेशजी की बड़ी मूर्तियां भी पंडालों तक जाती हुई दिखीं। शुभ मुहूर्त में गणेशजी की स्थापना की गई। 1000 से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर पंडालों में गणेशजी को विराजित किया गया। लड्डू व मोदक का भोग लगाया गया। आरती के बाद प्रसादी का वितरण हुआ। गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाए। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गणेशजी का स्वागत किया गया। 10 दिनों तक गणेशोत्सव का उत्साह व उल्लास देखने को मिलेगा।

गणेशजी की भक्ति में लीन हुए लोग

शहर में यह नजारा जगह-जगह दिखाई दिया। कई स्थानों पर मूर्तिकारों ने गणेश मूर्तियों के लिए अस्थाई दुकानें लगाई थीं। कोलार रोड, दस नंबर, न्यू मार्केट, माता मंदिर, एमपी नगर, जवाहर चौक, बस स्टैंड, इतवारा, बुधवारा सहित शहर में कई स्थानों पर गणेशजी की मूर्तियां लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी रही। शहर में कई स्थानों पर आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। न्यू मार्केट, मंगलवारा, बुधवारा, घोड़ा नक्कास, धर्मकांटा, छोला रोड, बस स्टैंड, शिवाजी नगर, 10 नंबर, भेल में झांकियां सजाई गई हैं।

भक्तिमय हुआ माहौल

-पुराने शहर के पीपल चौक में भोपाल के राजा की स्थापना शुभ मुहूर्त में की गई। यहां विधि-विधान से वेद पंडितों की उपस्थिति में भगवान गणेश की स्थापना हुई। यह भोपाल के प्रथम गणेश है, इसलिए इन्हें भोपाल का राजा कहा जाता है।

न्यू मार्केट में लालबाग के राजा के रूप में विराजें भगवान

लालबाग के राजा झांकी लगाई गई। यह झांकी भोपाल की सबसे चर्चित झांकी में गिनी जाती है। यहां भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए झांकी सजाई गई है।

-करोंद के मुरली नगर में जगदबार सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति की ओर से दगड़ू सेठ गणेश की तर्ज पर मुरली नगर के राजा की स्थापना की गई। यह प्रतिमा 11 फीट की है। मुंबई के कलाकारों द्वारा इसे तैयार की गई। प्रतिमा को 51 हजार मोतियों के नग से सजाया गया है। इधर इतवारा में भोले नाथ के रूप में भगवान गणेश की प्रतिमा को तैयार किया गया है। यहां पंडाल को महाराष्ट्रीयन दर्ज पर सजाया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button