Weather Updates: गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, मौसम विभाग ने 8 राज्यों को जारी किया रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने सौराष्ट्र, कच्छ, और तेलंगाना में अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ, कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। वडोदरा में विश्वामित्री नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। निचले इलाकों से 5000 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

HIGHLIGHTS

  1. सौराष्ट्र, कच्छ और तेलंगाना में अति भारी बारिश की चेतावनी।
  2. वडोदरा की विश्वामित्री नदी खतरे के निशान से ऊपर।
  3. गुजरात में बाढ़ से 5000 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। Gujarat Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग ने 28 अगस्त को सौराष्ट्र और कच्छ में अति भारी बारिश की संभावना जताई है। गुजरात, उत्तराखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

31 अगस्त को भारतीय मौसम विभाग ने तेलंगाना को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। उन्होंने तेलंगाना में अति भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिससे लोग जरूरी काम पड़ने पर घरों से बाहर निकलें। कोस्टल कर्नाटक, विदर्भ, कोस्टल आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में पानी का स्तर 12 फीट तक पहुंच गया है, जिससे कई इलाके के जलमग्न होने का खतरा बढ़ गया है। राज्य के कुछ निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। 

खतरे के निशान से ऊपर बह रही विश्वामित्री नदी

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि गुजरात के वडोदरा से होकर विश्वामित्री नदी बहती है। यह अपने खतरे के निशान से 12 फीट ऊपर तक पहुंच गई है, जिससे कई इलाकों में पानी भर गया है। उन्होंने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने से हालात खराब हो गए हैं। नदी के दोनों तरफ बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

5000 लोगों को किया गया रेस्क्यू

समाचार एजेंसी आईएएनएस ने बताया कि निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों के सामने रहने का खतरा बढ़ गया है। वहां से 5 हजार लोगों को निकाल लिया है। 1 हजार 200 लोगों को बचाया है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्थिति अभी खतरनाक है, लेकिन 24 घंटे में हालात ठीक हो सकते हैं। पूरे गुजरात में भारी बारिश हुई है, जिससे हालात खराब हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button