छत्‍तीसगढ़ नगरीय प्रशासन विभाग में थोक में फेरबदल, 166 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्‍ट

छत्‍तीसगढ़ सरकार ने नगरीय प्रशासन विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। छत्‍तीसगढ़ शासन ने बुधवार आधी रात तबादला जारी किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार एक साथ 166 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है।

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने नगरीय प्रशासन विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। छत्‍तीसगढ़ शासन ने बुधवार आधी रात तबादला जारी किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार एक साथ 166 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। छत्‍तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार किसी विभाग में एक साथ इतने बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है।

स्थानांतरित अधिकारियों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी से लेकर मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक, स्वच्छता निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक, लेखापाल, सहायक ग्रेड-2, कैशियर, सफाई दरोगा, वाहन चालक, पंप अटेंडेंट और सफाई कामगार शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button