Aaj Ka Rashifal 22 August 2024: मिथुन राशि वालों के लिए अच्‍छा रहेगा दिन… सिंह वालों को संभलकर रहने की जरूरत, पढ़ें आज का राशिफल

आज मेष राशि के जातकों का दिन सामान्‍य बीतेगा। कर्क राशि वालों को भी फायदा होगा। धनु और मकर राशि वालों को संभलकर रहने की जरूरत है। यहां पढ़े 12 राशि वालों का दिन आज कैसा बीतेगा।

HIGHLIGHTS

  1. वृषभ राशि वालों का मन अशांत रहेगा
  2. मेष राशि वाले लंबी यात्रा पर जा सकते हैं
  3. कर्क राशि वालों स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा

धर्म डेस्क, इंदौर (Aaj Ka Rashifal 21 August 2024)। आज भादो माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। प. हर्षित शर्मा के अनुसार पंडित हर्षित शर्मा के अनुसार, यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल।

मेष

आजका दिन सामान्य रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के लिहाज से भी यह दिन अनुकूल रहेगा। किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में आपका किसी से विवाद हो सकता है। आज वाहन संभलकर चलाने की जरूरत है।

वृषभ

आज आपका मन अशांत रहेगा, भागदौड़ लगी रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य खराब रह सकता है। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील से आप चूक सकते हैं। पत्नी से मतभेद हो सकता है।

मिथुन

आर्थिक फायदे के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य के शुरू होने के योग है। व्यापार-व्यवसाय में भी लाभ हो सकता है। परिवार के साथ मांगलिक कार्य में भी व्यस्तता बनी रहेगी, धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।

कर्क

लंबे समय से कोई कार्य करने का सोच रहे हैं, ताे वह आज पूरा हो जाएगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी लाभ होगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे। पारिवारिक मनमुटाव भी दूर होंगे।

सिंह

आज कई परेशानियां आ सकती है। किसी विवाद में आप फंस सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य खराब रह सकता है। मन में चिंता बनी रहेगी। अगर व्यापार-व्यवसाय में किसी परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं, तो आज का दिन अनुकूल नहीं है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद भी हो सकता है।

कन्या

आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आपका ही व्यवहार आपको परेशानी में डाल सकता है। परिवार में विवाद हो सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकता है। व्यापार में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर भी विवाद हो सकता है। वाहन संभल कर चलाने की जरूरत है।

तुला

आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने योग बन रहे हैं। परिवार के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार में भी लाभ होगा।

वृश्चिक

आज आपको सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इंतजार आज खत्म होने वाला है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आज आप कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।

धनु

आज वाहन संभलकर चलाने की जरूरत है। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चिंता बनी रहेगी। पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रह सकता है। पत्नी के साथ विवाद हो सकता है। व्यापार में सहयोगियों के कारण कोई डील हाथ से निकल सकती है।

मकर

आज आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ेगा। आज वाहन संभलकर चलाने की जरूरत है।

कुंभ

आज का दिन अच्छा बीतेगा। कोर्ट केस में जीत मिल सकती है, रुके काम पूरे होंगे। परिवार का सहयोग मिलता रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। मित्रों और संबंधियों से आर्थिक सहयोग मिलेगा

मीन

आज किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। माता-पिता और परिवार के साथ किसी बड़े कार्य को शुरू करने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button