Aaj Ka Rashifal 04 September 2024: इन राशियों की किस्मत, मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 04 September 2024: मेष और वृषभ राशि वालों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। सिंह राशि के जातकों को विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कैसा रहेगा बाकी राशियों के लिए 4 सितंबर 2024 का दिन।

HighLights

  1. मिथुन राशि- अधूरे काम पूरे हो सकते हैं।
  2. कर्क राशि- कार्यक्षेत्र में बदलाव से बचें।
  3. कन्या राशि- पार्टनर से मतभेद दूर होंगे।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 04 September 2024: पंडित हर्षित शर्मा जी के अनुसार, आज (04 सितंबर 2024) का दिन सभी राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। शुक्र देव के नक्षत्र गोचर से कई राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। वहीं, कुछ राशि वालों को मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

मेष राशि

वाहन चलाने में सावधानी बरतें। व्यापार में कोई बड़ा जोखिम न उठाएं, वरना आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। साथ ही विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि

किसी काम की व्यवस्था के कारण दिनभर भागदौड़ करना पड़ सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा नाजुक रहेगा। आज कोई बड़ा कार्य हाथ लग सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आपका पार्टनर किसी दुर्घटना का शिकार हो सकता है।

मिथुन राशि

जो काम अभी तक पूरे नहीं हुए थे उनके होने के चांस है। किसी विशिष्ट शख्स से मीटिंग होगी। व्यापार में पार्टनर के कारण आपको बड़ा प्रॉफिट हो सकता है।

कार्यक्षेत्र में कोई बदलाव न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपके शत्रु मौके की तलाश में है। अच्छा होगा अभी कुछ समय काम को ऐसे ही चलने दें। मौसमी बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं। प्रियतम से मतभेद बढ़ेंगे।

सिंह राशि

आज स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। किसी बात को लेकर दोस्तों से लड़ाई हो सकती है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। किसी प्रकार का निवेश न करें, नहीं तो धन अटक सकता है। परिवार और कार्यस्थल में किसी से विरोध हो सकता है।

कन्या राशि

परिवार के साथ कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। यह सफर आनंदपूर्वक रहेगा। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यावयास में सुखद समाचार प्राप्त होगा। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखना होगा।

तुला राशि

विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। सामाजिक गतिविधियों में योगदान रहेगा। पुराने मित्र से मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मानित किया जा सकता है। शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

परिवार को लेकर आज परेशान रह सकते हैं। किसी कारण मन आशंकाओं से भरा रहेगा। कर्तव्य के निर्वहन के लिए बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों की कुछ बातों को इग्नोर करें।

धनु राशि

धनु राशि वालों का मन अशांत रहेगा। ऑफिस में किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। विरोधी पक्ष हावी रहेगा। कुछ नई जानकारियां हासिल होंगी। अत्यधिक थकान के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मकर राशि

किसी विशेष काम से यात्रा पर जा सकते हैं और उसमें सफलता मिलेगी। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन में नई योजना शुरू कर सकते है। व्यापार में मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे। रिश्ते में उतार-चढ़ाव रहेगा।

कुंभ राशि

आज ऊर्जा से भरे रहेंगे। मन में अच्छे विचार आएंगे। अच्छा मार्गदर्शक ऑफिस में प्राप्त हो सकता है। खानपान का विशेष ध्यान रखें। युवा वर्ग अपने करियर के प्रति केंद्रित रहे। अपने ईगो पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

मीन राशि

कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं। आपकी जमा धनराशि व्यर्थ के काम में खर्च हो सकती है। गाड़ी सावधानी से चलाएं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button