Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वाले आज अपनी योजना पर काम शुरू करें, सफलता पक्की है, पढ़िए दैनिक राशिफल"/>

Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वाले आज अपनी योजना पर काम शुरू करें, सफलता पक्की है, पढ़िए दैनिक राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन खुशखबरी से भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश कर सकते हैं। इससे आने वाले समय में बड़ा फायदा मिलेगा। सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल।

HIGHLIGHTS

  1. तुला राशि वालों को विवादों से बचाना है, तो वाणी पर संयम रखें।
  2. वृश्चिक राशि वालों के लिए नया काम शुरू करने हेतु दिन उत्तम।
  3. धनु राशि वालों के छोटी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर (Daily Rashifal)। आज दिनांक 8 जुलाई 2024, सोमवार को विक्रम संवत 2081 मास अमांत आषाढ़, मास पूर्णिमांत आषाढ, तिथि तृतीया पूर्ण रात्रि है। प. हर्षित मोहन शर्मा से यहां जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल।

 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन शानदार है। बुद्धि कौशल से आप कोई बड़ा काम पूरा करेंगे। इससे आर्थिक लाभ होगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा। सेहत में सुधार होगा। व्यापार में बड़ा लाभ होने के योग हैं।

 

Aaj Ka Rashifal: वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

 
 

आज किसी बात को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। आज धोखा मिल सकता है। परिवार के ही लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। ऑफिस में भी काम से काम रखें।

 

Aaj Ka Rashifal: मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

 

आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो एक बार फिर मंथन करें। इसी तरह बिजनेस में कोई भी डील सोच समझकर करें। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। दुर्घटना की आशंका है।

 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज जो सोच रहे हैं, उस पर अमल करने का दिन है। आपके हर काम में आज रिश्तेदारों और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में बड़ी डील मिल सकती है।

 

Aaj Ka Rashifal: सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज चौंकाने वाली खुशखबरी मिलेगी। यदि कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो सफलता तय है। व्यापार में भी बड़ी सफलता हाथ लगेगी। कोई प्रतिष्ठित सम्मान या पुरस्कार मिल सकता है। साहित्यकारों को ख्याति मिलेगी।

 

Aaj Ka Rashifal: कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

सेहत का लिहाज से आज का दिन अहम है। कोई पुरानी बीमारी फिर परेशानी खड़ी कर सकती है। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। व्यापार में किसी अनजान के साथ काम न करें। धोखा मिल सकता है।

 

Aaj Ka Rashifal: तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज मन में नकारात्मक विचार न आने दें। हो सकता है किसी की बात अच्छी न लगे, लेकिन विवाद की स्थिति न बनने दें। पैतृक संपत्ति को चल रहा विवाद हल होगा। पत्नी और बच्चों का पूरा सहयोग मिलेगा।

 

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शानदार है। किसी अपरिचित पर भरोसा न करें। धोखा मिल सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच लें।

 

Aaj Ka Rashifal: धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं। मन अध्यात्म में लगेगा। मन को शांति मिलेगी। बिजनेस में हर फैसला लाभ देगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा, लेकिन आज किसी को बड़ी धनराशि उधार न दें।

 

Aaj Ka Rashifal: मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। इलाज में पैसा खर्च होने से आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। आज व्यापार में कोई बड़ा फैसला ना लें। किसी से अपनी व्यक्तिगत बातें साझा न करें।

 

Aaj Ka Rashifal: कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज वाणी पर संयम जरूरी है। अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। व्यापार में सामान्य दिन रहेगा। पत्नी का साथ मिलेगा, लेकिन अन्य परिजन के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है।

Aaj Ka Rashifal: मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज निजी जिंदगी में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसका असर आपके पूरे परिवार पर पड़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button