Bharat Bandh Today: भारत बंद का सबसे ज्यादा असर बिहार में… पटना में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

विपक्षी दलों ने भारत बंद का समर्थन किया है। बिहार के कई जिलों में प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम की, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ जगहों पर सार्वजनिक परिवहन पर असर पड़ा है।

HIGHLIGHTS

  1. यूपी, झारखंड, पंजाब में भी सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी
  2. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारत बंद का आंशिक असर
  3. राजस्थान में पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर, कई जगह स्कूल बंद

एजेंसी, नई दिल्ली। एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आज दलित संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और पंजाब प्रमुख राज्य हैं, जहां असर देखने को मिला है।

बिहार के जहानाबाद में प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। इससे लोगों को परेशानी हुई। जाम हटाने पहुंची पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की धक्का-मुक्की हो गई। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शकारी के कारण बिहार में पुलिस परीक्षा के लिए जा रहे छात्र भी परेशान हुए।

Bharat Bandh LIVE Updates: भारत बंद का कहां-कहां असर

  • पटना में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है। यहां प्रदर्शनकारी बैरिकेट तोड़ते हुए डाक बंगले की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
  • बिहार के सहरसा में लोगों ने प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। आरजेडी कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया। इनका आरोप है कि केंद्र सरकार आरक्षण खत्म करना चाहती है।
  • भारत बंद का असर उन राज्यों में ज्यादा देखने को मिल रहा है, जहां विपक्षी दल ताकतवर हैं। उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा समेत सभी विपक्षी दलों ने बंद का समर्थन किया है।
  • राजस्थान में बंद को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। जयपुर, दौसा, भरतपुर, डीग और गंगापुर में आज स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
  • राजस्थान के बारां शहर में बंद का असर देखने को मिला है। यहां बाजार बंद हैं। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बहुत कम है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। बंद को लेकर प्रशासन ने पहले ही अलर्ट घोषित कर दिया था।

  • राजस्थान में बंद के दौरान अस्पताल, मेडिकल स्टोर और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं चालू हैं। इसी तरह दूध डेयरी, पेट्रोल पंप, बैंक और सभी तरह के सरकारी कार्यालय भी खुले हैं।
  • भरतपुर में इंटरनेट बंद है। बांसवाड़ा में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। यूपी के आगरा में प्ररदकारी वाहनों पर तिरंगा लेकर निकले और नारेबाजी की।
  • सरकारी कार्यालय चालू रहेंगे। बैंकों में भी कामकाज होगा। हालांकि परिवहन पर असर पड़ने के कारण कर्मचारियों को दफ्तर पहुंचने में परेशानी हो सकती है।

naidunia_image

(बिहार में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला है।)

इसमें भाजपा व कांग्रेस आदि पार्टियों की मिलीभगत भी नजर आती है। – मायावती, बसपा प्रमुख

naidunia_image

भारत बंद का मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में असर नहीं

भारत बंद का मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अब तक कोई असर देखने को नहीं मिला है। हालांकि, कांग्रेस ने बंद का समर्थन किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता कहीं-कहीं सांकेतिक प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन आम जीवन पर असर नहीं पड़ेगा। भोपाल, इंदौर समेत प्रमुख शहरों में कई स्थानों पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। भोपाल में विभिन्न संगठनों द्वारा मौन सत्याग्रह व शांति मार्च निकाला जाएगा।

 

वीडियो: आगरा की सड़कों पर निकले प्रदर्शनकारी

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button