Aaj Ka Rashifal 10 August 2024: वृषभ राशि वालों को कोर्ट-कचहरी में सफलता मिलेगी, कोई नया कार्य शुरू करेंगे, पढ़िए दैनिक राशिफल

Today Horoscope 10 August 2024: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको व्यापार में किसी प्रकार की हानि हो सकती है, जिसके कारण मन अशांत रहेगा। यदि आज कोई नया कार्य करने की सोच रहे हैं, तो न करें नुकसान की संभावनाएं हैं।

HighLights

  1. मेष – मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।
  2. वृषभ – वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।
  3. मिथुन – मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 10 August 2024: आज दिनांक 10 अगस्त 2024, शुक्रवार को विक्रम संवत 2081, मास अमांत आषाढ़, मास पूर्णिमांत श्रावण, तिथि पंचमी है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि वालों का 9 अगस्त का दिन कैसा रहेगा।

 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आप किसी नए कार्य के लिए काफी उत्साहित दिखाई देंगे। अधिकारी वर्ग के संपर्क में रहेंगे। आज आप किसी भी व्यक्ति को अपनी वाणी से आकर्षित करेंगे। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा लोगों को लाभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। किसी कार्य के लिए लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। तनाव की स्थिति बनी रहेगी। गुस्से में आकर कोई भी फैसला न लें। वाणी पर संयम बनाए रखें। व्यापार-व्यवसाय में किसी पर भी भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी प्रकार की अप्रिय घटना सुनने को मिल सकती है। व्यापार में लाभ हो सकता है। प्रॉपर्टी में किसी भी प्रकार का लेन-देन आज न करें। कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। परिवार में चल रहा कोई पुराना विवाद आज खत्म हो जाएगा। किसी को भी धनराशि उधार न दें। बच्चों के साथ समय बिताएं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। यदि आप शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको लाभ प्राप्त होगा। नौकरी पैसा लोगों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आपके शत्रु भी आपके मित्र बन सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। अपने परिवार के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आज तनाव रहित दिन होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। वाणी के प्रभाव से सफलता मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। संपत्ति विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। आज न्यायालय पक्ष में आपको हार का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु पक्ष भी आप पर हावी नजर आएगा। आपके पार्टनर से कोई विवाद हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भर रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। आज वाहन आदि चलाते समय सावधानी रखें। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। पैसों का लेनदेन काफी सोच विचार कर करें। नए कार्य की शुरुआत आज ना करें।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। घर में मेहमान आ सकते हैं। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार या व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आने वाले समय में आपको काफी अच्छा लाभ मिलने वाला है। वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से चल रहे विवादों से मुक्ति मिलेगी। मान सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी पेशा लोगों को अधिकारी वर्ग से फायदा हो सकता है। आज आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। पार्टनर के साथ चल रहा विवाद आज खत्म होगा। तनाव रहित दिन होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में कोई विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा फैसला ना लें। किसी को भी धनराशि उधार देना आज के दिन नुकसान हो सकता है। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको हार का सामना करना पड़ेगा। मन परेशान रह सकता है। किसी खास व्यक्ति से मतभेद हो सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी बात को लेकर मन शांत रह सकता है। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है, जिसके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। कोई बड़े कार्य में रुकावट आ सकती है। मन परेशान रहेगा। आपके व्यवहार के कारण पत्नी से मतभेद होंगे। कोई भी नया काम शुरू न करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button