Paris Olympics 2024: आज नीरज चोपड़ा खेलेंगे जैवलिन थ्रो का फाइनल, देखिए पेरिस ओलंपिक में भारत के मुकाबले

पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के जैवलिन थ्रो का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 11 बजकर 50 मिनट से शुरू होगा। आज पेरिस ओलंपिक में हॉकी के ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारत का सामना स्पेन से है। कुल मिलाकर 13वें दिन भारत 4 मेडल जीत सकता है।

HIGHLIGHTS

  1. शाम 5.30 बजे होगा भारत का हॉकी मुकाबला
  2. गोल्फ, कुश्ती में भी भारतीय आज दिखाएंगे दम
  3. पुरुष-महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा इवेंट भी आज

स्पोर्ट्स डेस्क, इंदौर। Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 भारत के लिए काफी खास है। आज का दिन और भी अहम है, क्योंकि भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो का फाइनल खेलने उतरेंगे। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज ने गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया था। अब इस बार फिर उनसे गोल्ड जीतने की उम्मीद की जा रही है।

नीरज के अलावा हॉकी टीम से भी मेडल लेकर आने की उम्मीद की जा रही है। भारतीय टीम स्पेन के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल खेलने उतरेगी। भारतीय रेसलर्स भी फिर से एक्शन में दिखेंगे।

naidunia_image

आज मैट पर उतरेंगे भारत के रेसलर

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में भारत ने ब्रॉन्ज जीत कर हर किसी को बहुत गौरवान्वित महसूस करवाया था। इसी के साथ चार दशक का भारत का ओलंपिक मेडल का सूखा खत्म किया था। अब एक बार फिर ब्रॉन्ज को बरकरार रखने की उम्मीद की जा रही है।

रेसलिंग की बात करें, तो 57 किलोग्राम में भारत के पुरुष रेसलर अमन सहरावत मैट पर उतरेंगे। इसी वेट कैटेगरी में महिला वर्ग में भारत की अंशु मलिक भी रेसलिंग करेंगी। फिलहाल भारत का कोई भी रेसलर मेडल हासिल नहीं कर पाया है। इन दोनों खिलाड़ियों से मैडल जीतने की उम्मीद की जा रही है।

naidunia_image

देखिए आज होने वाले मैच की लिस्ट

गोल्फ

महिला व्यक्तिगत स्पर्धा राउंड 2, दोपहर 12:30 बजे दीक्षा डागर, अदिति अशोक।

 

एथलेटिक्स

महिला 100 मीटर बाधा दौड़ा रेपचेज, दोपहर 2:05 बजे ज्योति याराजी।

भाला फेंक फाइनल

रात 11:55 बजे नीरज चोपड़ा।

कुश्ती

पुरुष 57 किग्रा प्री क्वार्टर फाइनल, दोपहर 2:30 बजे अमन सहरावत बनाम व्लादिमीर इगोरोव।

महिला 57 किग्रा फ्रीस्टाइल प्री क्वार्टर फाइनल, दोपहर 2:30 बजे अंशु मलिक बनाम हेलेन लुइस।

हॉकी

कांस्य पदक मुकाबला, शाम 5:30 बजे भारत बनाम स्पेन।

naidunia_image

कब और कहां देख सकते हैं मुकाबला?

  • पेरिस ओलंपिक 2024 वैश्विक फीड (टीवी): स्पोर्ट्सा8–3, स्पोर्ट्सा8–1 और स्पोर्ट्सा8-1 एचडी।
  • पेरिस ओलंपिक 2024 भारत केंद्रित फीड (टीवी): स्पोर्ट्सा8–1, स्पोर्ट्सा8-2 और स्पोर्ट्स 8- 1 एचडी।
  • पेरिस ओलंपिक 2024 भारत में लाइव स्ट्रीमिंग: जियो सिनेमा (JioCinema) वेबसाइ और ऐप पर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button