Sawan 2024: सावन में इन 3 राशियों को मिलेगा भगवान शिव का आशीर्वाद, जीवन होगा खुशहाल

भगवान शिव को देवों का देव महादेव कहा जाता है। वह बहुत ही भोले हैं, इसलिए उनको भोले बाबा भी कहते हैं। उनको कुछ राशियों विशेष लगाव है। हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि सावन के महीने में किन राशियों को (Sawan 2024 Lucky Zodiac Sign) विशेष लाभ देखने को मिलेगा।

HIGHLIGHTS

  1. 22 जुलाई, 2024 सोमवार से सावन शुरू हो रहा है।
  2. इस महीने भक्त भगवान शिव की भक्ति करते हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर। 22 जुलाई 2024 सोमवार के दिन से सावन का महीना शुरू हो जाएगा। इस पूरे महीने भक्त भगवान शिव की पूजा करते हैं। इस महीने कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। हम आपको बताएंगे कि आखिर वो राशियां कौन सी हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि की किस्मत सावन के महीने में चमकने वाली है। दरअसल, कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है, जो भगवान शिव को दर्शाता है। कर्क राशि के जातकों को भगवान शिव का आशीर्वाद सावन के महीने में जरूर मिलेगा, जिससे आपकी तरक्की के मार्ग के अवरोध खत्म हो जाएंगे। आपको सावन के महीने में मंदिर जाकर शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करना चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि को भगवान शिव की राशि माना जाता है। इस सावन मकर राशि के जातकों पर भगवान शिव का विशेष प्यार मिलेगा। दरअसल, मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। वह अपना अराध्य भगवान शिव को मानते हैं। इस पवित्र महीने पर आपको जल में उड़द मिलाकर भगवान शिव पर अभिषेक करना चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। उनके अराध्य भगवान शिव हैं, इसलिए कुंभ राशि के जातकों पर उनकी विशेष नजर रहती है। आप सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना करते हैं, तो आपकी मनचाही मुराद पूरी हो सकती है। आप सावन के महीने में मंदिर जाकर भगवान शिव पर जल में काला तिल मिलाकर अभिषेक कर सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button