CG News: शबरी के बेर लेकर रामलला के दर्शन करने CM विष्णुदेव साय कैबिनेट के साथ पहुंचे अयोध्‍या"/>

CG News: शबरी के बेर लेकर रामलला के दर्शन करने CM विष्णुदेव साय कैबिनेट के साथ पहुंचे अयोध्‍या

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने छत्तीसगढ़ में इतिहास रचते हुए 11 में से 10 सीटें जीती थीं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रभु श्री राम की कृपा बताया है। ऐसे में अब वह मंत्रिमंडल के साथ भगवान श्री राम के दर्शन करने जाएंगे। उन्होंने एक दिवसीय यात्रा की घोषणा की है।

HIGHLIGHTS

  1. 22 सीटर में चार्टर्ड प्लेन सुबह माना एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी।
  2. उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से साय मंत्रिमंडल का होगा स्वागत।
  3. प्रभु श्रीराम का छत्तीसगढ़ के जनजातीय लोगों से गहरा स्नेह था।

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी श्रीरामलला के दर्शन करने शनिवार को अयोध्याधाम पहुंच गए। मुख्यमंत्री साय इस मौके पर माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से बेर फल की टोकरी भी उपहार स्वरूप रामलला को भेंट करेंगे। विष्णु देव साय विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, करी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी भेंट करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button