CG Cabinet Expansion: साय मंत्रिमंडल के विस्तार का फार्मूला तैयार, एक नया और एक पुराना चेहरा कैबिनेट में होगा शामिल"/>

CG Cabinet Expansion: साय मंत्रिमंडल के विस्तार का फार्मूला तैयार, एक नया और एक पुराना चेहरा कैबिनेट में होगा शामिल

साय की कैबिनेट में नए मंत्री के दावेदार विधायकों में राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, भावना बोहरा और गजेंद्र यादव हैं। इनमें में से किसी दो विधायकों को शामिल किए जाने की चर्चा है। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद माना जा रहा है कि रायपुर से एक नया मंत्री बनाया जा सकता है।

HIGHLIGHTS

  1. मानसून सत्र शुरू होने से पहले हो सकता है साय के नए मंत्रियों के नामों का ऐलान
  2. राजेश मूणत और अजय चंद्राकर में से किसी एक का हो सकता कैबिनेट में चयन
  3. बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद रायपुर से बनाया जा सकता है एक नया मंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट का विस्तार दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद 15 जुलाई तक किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार साय की कैबिनेट में अभी दो विधायकों में से एक नया और एक पुराने चेहरे को मंत्री बनाया जा सकता है। राज्य का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। मानसून सत्र से पहले सीएम साय अपने कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार साय की कैबिनेट में नए मंत्री के दावेदार विधायकों में राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, भावना बोहरा और गजेंद्र यादव हैं। इनमें में से किसी दो विधायकों को शामिल किए जाने की चर्चा है। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद माना जा रहा है कि रायपुर से एक नया मंत्री बनाया जा सकता है। ऐसे में रमन कैबिनेट में रहे राजेश मूणत और अजय चंद्राकर दोनों में से किसी एक का चयन हो सकता है। बतादें कि पार्टी जातिगत व सामाजिक समीकरण को साधते हुए मंत्रिमंडल के विस्तार पर विचार कर रही है।

निगम मंडलों में भी जल्द हाेगी नियुक्ति

प्रदेश के 100 से अधिक निगम, मंडलों में नियुक्ति के लिए भी अटकलें तेज हो गई है। इसके लिए पदाधिकारियों के बीच होड़ मची हुई है। राज्य में सत्ता संभालने के बाद विष्णु सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार के निगम, मंडलों में नियुक्तियों को भंग कर दिया था। इसके बाद से नियुक्तियों का इंतजार खत्म नहीं हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button