जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए अपनाएं ये हैक्स, फटाफट हो जाएगा क्लीन

खाना पकाने का आपके पास जितना भी एक्सपीरियंस क्यों न हो लेकिन हर बार किचन में जाकर आप कुछ न कुछ नई चीजों को जरूर सीखते हैं। फिर चाहें वो खाना पकाने का तरीका हो या अलग रेसिपी। कई बार ऐसा भी होता होगा की गलती से आपसे सब्जी जल गई होगी या फिर दूध का बर्तन। अब इन जले हुए बर्तनों को साफ करना काफी मुश्किल होता है। तो आज हम बता रहे हैं कुछ आसान हैक्स को जले हुए जिद्दी बर्तन को साफ करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए  नमक प्रभावी तरीके से काम करता है। नमक से जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए आपको बस स्क्रब पैड पर नमक लेना है और फिर बर्तन धोने वाले साबुन से साफ करें। नमक सफाई एजेंट के रूप में प्रभावी ढंग से काम करता है।

जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए एरेटिड ड्रिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बर्तन में ड्रिंक को डालकर धीमी आंच पर रख दें। जैसे ही बुलबुले फूटना बंद हो जाएं तो गैस को बंद करें। अब इसे प्लास्टिक ब्रश और डिश सोप से साफ करें।

) टोमेटो केचअप

जले हुए स्टेनलेस स्टील के बर्तन को साफ करने के लिए, यह बहुत आसान तरीका है। इसके लिए टोमैटो सॉस लें और जले हुए बर्तन पर सॉस की परत लगाएं। इसे रात भर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह अपने बर्तन को वैसे ही साफ करें जैसे आप आमतौर पर करते हैं।

 

4) नींबू का रस

जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल किया जाता है। बर्तन से जिद्दी जले हुए निशान और दाग-धब्बों को साफ करने के लिए ये काफी फायदेमंद होता है। जले हुए नॉन-स्टिक पैन को साफ करने के लिए भी नींबू का रस मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए बर्तन पर नींबू का रस लगाएं और इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें।

5) बर्तन धोने का साबून

रोजाना इस्तेमाल किए जाने वाला बर्तन धोने का साबुन जले हुए दागों को साफ करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको बस इतना करना है कि जले हुए पैन में कुछ लिक्वड साबुन और कुछ गर्म पानी को घोल लें। कुछ देर के लिए डिटर्जेंट को पैन में ही रहने दें और फिर साफ करें।

6) बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा बर्तनों से जिद्दी काले जले हुए दाग को हटाने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। इससे बर्तन साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और पानी का एक पेस्ट तैयार करें। फिर इस पेस्ट में लगभग 15 से 20 मिनट के लिए बर्तन को भिगो दें। फिर इस बर्तन को डिश साबुन और पानी से धोएं।

 

7) विनेगर 

जले हुए पैन को साफ करने के लिए विनेगर का इस्तेमाल करें। जले हुए बर्तन को विनेगर में कुछ देर के लिए भिगो दें, फिर गर्म पानी और साबुन से धो लें। यह जले हुए निशानों से छुटकारा पाने का एक शानदार तरीका है, खासकर एल्यूमीनियम के बर्तन को।

ध्यान रखें- कई बार जब बर्तन बहुत ज्यादा जला होता है तो उन्हें एक बार में साफ करना बहुत मुश्किल होता है।ऐसे में इनमें से किसी भी एक हैक को फॉलो करें और हो अच्छे रिजल्ट के लिए दो बार प्रोसेस को रिपीट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button