Weekly Spiritual Calendar: शुरू हुआ आषाढ़ माह, संकष्टी चतुर्थी से लेकर कालाष्टमी तक, इस हफ्ते मनाए जाएंगे ये व्रत-त्योहार"/>

Weekly Spiritual Calendar: शुरू हुआ आषाढ़ माह, संकष्टी चतुर्थी से लेकर कालाष्टमी तक, इस हफ्ते मनाए जाएंगे ये व्रत-त्योहार

जून महीने में कई व्रत-त्योहार मनाए जा चुके हैं। वहीं, कई इस हफ्ते पड़ रहे हैं। इनमें कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी और संकष्टी चतुर्थी शामिल है। कालाष्टमी भगवान काल भैरव, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी भगवान कृष्ण और संकष्टी चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित मानी जाती है। ये सभी त्योहार विशेष माने जाते हैं। इस हफ्ते पंचक की भी शुरुआत हो रही है।

HIGHLIGHTS

  1. 23 जून से लेकर 21 जुलाई तक रहेगा आषाढ़ माह
  2. आषाढ़ मास से ही होगी चातुर्मास की शुरुआत
  3. चातुर्मास के दौरान योग निद्रा में चले जाएंगे विष्णु जी

धर्म डेस्क, इंदौर। Weekly Vrat Tyohar 24 June To 29 June: जल्द ही जून महीना खत्म होने वाला है। ऐसे में इस हफ्ते कुछ व्रत-त्योहार मनाए जाने वाले हैं। 23 जून से आषाढ़ माह की शुरुआत हो चुकी है। यह हिंदू कैलेंडर का चौथा महीना माना जाता है। आषाढ़ माह 23 जून से लेकर 21 जुलाई तक रहने वाला है। यह मानसून के आगमन का संकेत होता है। आषाढ़ मास से ही चातुर्मास की शुरुआत हो जाएगी। चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा में चले जाते हैं। आषाढ़ महीने में भी कई व्रत-त्योहार मनाए जाने वाले हैं।

 

इस हफ्ते कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी, कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी जैसे त्योहार मनाए जाने वाले हैं।

 

कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी 2024

आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी 25 जून को मनाई जाएगी। चतुर्थी तिथि 25 जून 2024 को रात 01:23 पर शुरू होगी और 25 जून की रात 11:10 पर समाप्त होगी।

यह दिन भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है। इस दिन बप्पा की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन कई लोग व्रत भी रखते हैं। चतुर्थी के दिन गणेश जी की पूजा के बाद चंद्र देव की पूजा करके ही व्रत खोला जाता है।

 

पंचक शुरुआत

पंचक एक अशुभ घटना माने जाते हैं। इस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। पंचक 5 दिनों तक लगता है। 26 जून बुधवार से पंचक की शुरुआत रात्रि 01 बजकर 50 मिनट से होगी, जो कि 30 जून, 2024 रविवार को प्रातः 07 बजकर 34 मिनट तक रहेंगे। पंचक में देवी-देवताओं की पूजा जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

कालाष्टमी 2024

 

हर महीने मासिक कालाष्टमी मनाई जाती है। इस दिन काल भैरव की पूजा की जाती है। आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 28 जून को दोपहर 04 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी, जो 29 जून को दोपहर 02 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी। 28 मई, 2024 शुक्रवार के दिन मासिक कालाष्टमी मनाई जाएगी।

 

मुख्य रूप से इस तिथि पर तंत्र-मंत्र की साधना करने वाले लोग भगवान काल भैरव की पूजा करते हैं। ऐसा करने से भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं।

 

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 2024

 

28 जून को ही मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। यह दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा के लिए समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत भी रखा जाता है और श्री कृष्ण के लड्डू गोपाल स्वरूप की पूजा की जाती है।

 

यह पर्व हर माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए इस दिन माखन मिश्री का भोग जरूर लगाएं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button