CG News: मंत्री टंकराम वर्मा ने हसदेव में पेड़ों की कटाई और मंत्रीमंडल में फेरबदल पर दिया बयान"/>

CG News: मंत्री टंकराम वर्मा ने हसदेव में पेड़ों की कटाई और मंत्रीमंडल में फेरबदल पर दिया बयान

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा पर कहा कि हाई कमान जो निर्णय लेते हैं, वह हमें स्वीकार होता है।

HIGHLIGHTS

  1. राजस्व मंत्री ने कहा- हाई कमान जो भी लें निर्णय, हमें स्वीकार
  2. मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा पर दिया बयान
  3. टंकराम ने हसदेव में पेड़ों की कटाई पर नेता प्रतिपक्ष के पत्र का दिया जवाब

  रायपुर : लोकसभा चुनाव के परिणाम के साथ ही साय कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। इस बीच राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बयान दिया है कि हाई कमान जो निर्णय लेते हैं, वह हमें स्वीकार होता है। भाजपा विधायक दल की बैठक पर टंकराम वर्मा ने कहा कि विधायकों की सामान्य बैठक रखी गई थी।

केंद्र में छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व मिलने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि हम चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ से ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व मिले। हसदेव जंगल पर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के राज्यपाल को लिखे गए पत्र पर कहा कि हसदेव की कटाई पुरानी है। कांग्रेस सरकार में भी पेड़ काटे गए। शुरुआत कांग्रेस ने की थी, तब कांग्रेस के लोगों ने विरोध नहीं किया।

मंत्रीमंडल में फेरबदल

लोकसभा चुनाव के दौरान सामने आए कांग्रेस की अंर्तकलह पर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। भाजपा की जीत की वजह प्रधानमंत्री की उपलब्धियां है। जनकल्याणकारी योजनाओं का यह परिणाम है। मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन से भाजपा को जीत मिली है।

साय कैबिनेट में अभी 12 मंत्री हैं और 13वां मंत्री भी नियुक्त किया जाना है। ऐसे में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का केंद्रीय राजनीति में जाने के बाद उनकी जगह भी मंत्री नियुक्त करना पड़ेगा। साय कैबिनेट में मंत्री बनने के दावेदारों में धरमलाल कौशिक, लता उसेंडी, रेणुका सिंह के नामों पर भी चर्चा है।

हसदेव में पेड़ों की कटाई तत्काल रोकी जाए- नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष डा.चरणदास महंत ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को पत्र लिखकर हसदेव कोल फील्ड में हस्तक्षेप करने की बात कही है। पत्र में उन्होंने पेड़ों की कटाई रोकने के लिए लंबे समय से किए जा रहे आंदोलन का उल्लेख किया है। महंत ने पत्र में वनवासियों को क्षति पहुंचाने के प्रयासों पर अंकुश लगाने की बात भी कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button