Dumka Lok Sabha Election Result 2024: JMM के गढ़ में ‘सीता’ की अग्नि परीक्षा, दुमका सीट पर ऐसा है मुकाबला"/>

Dumka Lok Sabha Election Result 2024: JMM के गढ़ में ‘सीता’ की अग्नि परीक्षा, दुमका सीट पर ऐसा है मुकाबला

Jharkhand Dumka Chunav Result 2024: सीता सोरेन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुई थीं।

HIGHLIGHTS

  1. Jharkhand, Dumka Election Result 2024: भाजपा की सीता सोरेन का मुकाबला JMM के नलिन सोरेन से था
  2. Dumka Lok Sabha Election Result 2024: दुमका सीट पर सातवें चरण में हुआ था मतदान
  3. Jharkhand, Dumka Lok Sabha Seat Result: दुमका में 71.07 प्रतिशत वोट पड़े थे

एजेंसी, दुमका (Dumka Lok Sabha Result 2024)। झारखंड की दुमका लोकसभा सीट पर देश की नजर है। कारण- यहां मुकाबला सोरेन परिवार के बीच है। भाजपा ने सीता (सोरेन) मुर्मू को मैदान में उतारा है, जिन्होंने चुनाव से ठीक पहले परिवार से बगावत की थी। उनका मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नलिन सोरेन से है।

Dumka Lok Sabha Election Result 2024 Who Is Sita Soren

एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया था कि सीता सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ़ में सेंध लगती दिख रही हैं।

सीता सोरेन, शिबू सोरेन की बहू हैं। हेमंत सोरेन के भाई दुर्गा सोरेन से उनकी शादी हुई थी। 2009 में पति के असामयिक निधन के बाद सीता सोरेन ने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। सीता सोरेन लंबे समय से झामुमो सदस्य और जामा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रही हैं। हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद जब उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को पार्टी में तवज्जो की गई, तो सीता सोरेन बागी हो गईं। उन्हें पार्टी में उपेक्षा का आरोप लगाता हुए इसी साल मार्च में भाजपा का दामन थाम लिया था।

naidunia_image

दुमका दशकों से झामुमो का गढ़ रहा है। खुद शिबू सोरेन यहां से आठ बार जीतकर संसद पहुंचे। हालांकि 2019 के आम चुनावों में भाजपा के सुनील सोरेन ने 47,000 मतों से जीत दर्ज की थी। इसके बाद भी भाजपा ने इस बार सुनील सोरेन की जगह सीता सोरेन को उम्मीदवार बनाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button