Rajnandgaon Election Result 2024:राजनांदगांव में संतोष पांडे-भूपेश बघेल में सीधा मुकाबला"/>

Rajnandgaon Election Result 2024:राजनांदगांव में संतोष पांडे-भूपेश बघेल में सीधा मुकाबला

HIGHLIGHTS

  1. Chhattisgrah, Rajnandgaon Lok Sabha Seat Result: राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में कुल 18 लाख 68 हजार 21 मतदाता हैं।
  2. CG, Rajnandgaon Lok Sabha Election Result 2024: राजनांदगांव लोकसभा सीट पर वर्ष 2009 से भाजपा का कब्जा है।
  3. Rajnandgaon Lok Sabha Chunav Result 2024: यह सीट प्रदेश की सबसे हाइप्रोफाइल सीट मानी जा रही है।

Rajnandgaon Lok Sabha Result 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ के तीन संसदीय क्षेत्र राजनांदगांव, कांकेर व महासमुंद सीट पर 26 अप्रैल को वोटिंग हो गई है। बात करें राजनांदगांव लोकसभा सीट की तो यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री व पाटन विधायक भूपेश बघेल के मैदान में उतरने से काफी रोचक और हाइप्रोफाइल हो गया है। भाजपा से यहां सीटिंग सांसद संतोष पांडे मैदान पर है। इस सीट पर वैसे तो 15 उम्मीदवार मैदान में है, लेकिन सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित ओबीसी बहुलता वाले इस लोकसभा सीट पर भाजपा के वर्तमान सांसद संतोष पांडे और कांग्रेस के भूपेश बघेल के बीच सीधा मुकाबला है। राजनांदगांव लोकसभा सीट पर वर्ष 2009 से भाजपा का कब्जा है।

जानिये इस हाइप्रोफाइल सीट की कहानी

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में कुल 18 लाख 68 हजार 21 मतदाता हैं। वर्ष 2024 के लिए हुए लोकसभा चुनाव में करीब 14 लाचा 46 हजार 247 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसमें सात लाख 29 हजार 271 पुरुष और सात लाख 16 हजार 971 महिला व पांच अन्य मतदाताओं ने वोटिंग की है। वोटिंग का प्रतिशत इस बार बीते 2019 के लोकसभा चुनाव से 1.38 प्रतिशत अधिक हुआ है। इस बार संसदीय क्षेत्र में कुल 77.42 फीसदी मतदान हुआ है। राजनांदगांव लोकसभा सीट प्रदेश की हाइप्रोफाइल सीट मानी जा रही है, क्योंकि भाजपा के वर्तमान सांसद संतोष पांडे के खिलाफ कांग्रेस ने यहां पूर्व मुख्यमंत्री व पाटन विधायक भूपेश बघेल को मैदान में उतारा है। भूपेश की उम्मीदवारी के बाद से यह सीट प्रदेश की सबसे हाइप्रोफाइल सीट मानी जा रही है।

स्टार प्रचारकों ने संभाली जिम्मेदारी

भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी ने लोकसभा सीट में अपने स्टार प्रचारकों की चुनावी सभा कराई। भाजपा की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खैरागढ़ में सभा की। यूपी के मुख्यमंत्री आदित्य योगीनाथ ने कुमरदा में सभा की थी। इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोहला-मानपुर सहित कवर्धा में चुनावी सभा की थी। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा गांधी ने डोंगरगांव के मोहड़ में सभा की थी।

दांव पर लगी प्रतिष्ठा

लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी व वर्तमान सांसद संतोष पांडे और कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच सीधा मुकाबला है। हालांकि चुनावी मैदान में 15 उम्मीदवार हैं, लेकिन भाजपा और कांग्रेस के बीच ही सीधा मुकाबला देखा जा रहा है। लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय मुद्दों पर ही लड़ा जाता है, लेकिन यहां देशव्यापी मुद्दों के साथ स्थानीय मुद्दें भी उठे। वर्ष 1952 से अस्तित्व में आयी राजनांदगांव लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ कहा जाता था, लेकिन वर्तमान में पिछले 2009 यह सीट भाजपा के कब्जे में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button