Budh Gochar 2024: आज से इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्‍डन पीरियड, बुध ग्रह चमकाएगा किस्‍मत"/>

Budh Gochar 2024: आज से इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्‍डन पीरियड, बुध ग्रह चमकाएगा किस्‍मत

आज से बुध ग्रह मेष राशि से वृषभ राशि में गोचर कर रहा है। जिसका लाभ वृषभ राशि के साथ ही अन्य राशियों को भी मिलेगा।

HIGHLIGHTS

  1. आज बुध ग्रह मेष राशि से वृषभ राशि में करेगा गोचर
  2. वृषभ राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के दरवाजे
  3. मेष और सिंह सहित अन्य राशि वालों को भी मिलेगा फायदा

Budh Gochar 2024 धर्म डेस्क, इंदौर। बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। जिसकी कुंडली में बुध शुभ हो तो उन्हें धन और वैभव की कमी नहीं आती और वे व्यापार सहित गणित, अर्थशास्त्र और बैंकिंग के क्षेत्र में कई सफलताएं प्राप्त करते हैं। साथ ही नौकरी में भी बेहतर मुकाम हासिल करते हैं। बुध की महादशा का असर 17 सालों तक रहता है।

बता दे कि आज यानी शुक्रवार से बुध मेष राशि से वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। वृषभ राशि का स्‍वामी बुध को माना गया है और बुध और शुक्र चूंकि मित्र ग्रह माने जाते हैं, ऐसे में इस गोचर को काफी शुभ फलदायी माना गया है। इस गोचर से वृषभ राशि वालों के साथ ही कुछ अन्य राशियों पर भी सकारात्मक असर होगा। जिससे उन्‍हें नई सफलता हासिल होंगी।

इन राशि वालों का होगा भाग्योदय

वृषभ

बुध ग्रह का गोचर वृषभ राशि के लिए शुभ फल लेकर आया है। ऐसे में इस राशि के जातकों के मान सम्मान में वृद्धि होगी, वेतन और पद भी बढ़ेगा। साथ ही धर्म-कर्म में भी रुचि बढ़ेगी।

मिथुन

बुध ग्रह को मिथुन राशि का भी स्वामी माना गया है, लिहाजा इन राशि के नौकरीपेशा जातकों को कई जिम्मेदारियां मिलने के योग है। साथ ही बुध ग्रह का राशि परिवर्तन वेतन वृद्धि के भी शुभ संयोग लेकर आया है।

मेष

मेष राशि वालों के लिए भी बुध का गोचर लाभदायक होगा। इस राशि के जातकों के व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के पदोन्‍नति के मार्ग भी खुल सकते हैं। साथ ही परिवार में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

सिंह

बुध का राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए भी सकारात्मक साबित होगा। इस राशि के जातकों को व्यापार और नौकरी में नई सफलता मिलेगी। साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button