फिल्म ही नहीं, इस बाॅलीवुड स्टार का टीवी एड भी हुआ था फेमस, लोगों ने जमकर बरसाया था प्यार"/>

फिल्म ही नहीं, इस बाॅलीवुड स्टार का टीवी एड भी हुआ था फेमस, लोगों ने जमकर बरसाया था प्यार

80 के दशक में शम्मी कपूर इंडस्ट्री में अपनी टाॅप पर जगह बना चुके थे। उस समय उन्हें एक टीवी एड की डील मिली।

HIGHLIGHTS

  1. राज कपूर और शम्मी कपूर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नई ऊंचाइयों को छुआ है।
  2. शम्मी कपूर को इस एड से खूब लोकप्रियता मिली।
  3. एक बार राज कपूर अपने छोटे भाई शम्मी से जमकर गुस्सा हो गए थे।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Raj Kapoor-Shammi Kapoor: बॉलीवुड में कपूर फैमिली ने अपना एक अलग ऑरा सेट कर रखा है। पृथ्वीराज कपूर, करीना कपूर समेत इसी परिवार के सदस्यों ने सिल्वर स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग का परचम लहराया है। इसी परिवार के दो सदस्य राज कपूर और शम्मी कपूर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नई ऊंचाइयों को छुआ है। इन दोनों से जुड़ा एक किस्सा काफी दिलचस्प है। एक बार राज कपूर अपने छोटे भाई शम्मी से जमकर गुस्सा हो गए थे। दरअसल, एक टीवी एड को देखकर उनका पारा बढ़ गया था। इतना ही नहीं, उन्होंने एयरपोर्ट पर ही शम्मी को फटकार लगा दी थी।

naidunia_image

इस एड से मिली थी लोकप्रियता

80 के दशक में शम्मी कपूर इंडस्ट्री में अपनी टाॅप पर जगह बना चुके थे। उस समय उन्हें एक टीवी एड की डील मिली। यह एड पान पराग मसाला के लिए था। शम्मी ने बेझिझक इस टीवी एड के लिए हां कह दिया। इसमें उनके साथ दिग्गज एक्टर अशोक कुमार भी मौजूद थे। पान पराग के टीवी एड को शम्मी कपूर की फिल्मों की तरह की दर्शकों का प्यार मिला था। शम्मी कपूर को इस एड से खूब लोकप्रियता मिली।

naidunia_image

हालांकि, उन्हें नहीं पता था कि पर्सनल लाइफ में यह एड क्या असर डालेगा। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि जब हम अपने परिवार के साथ हांगकांग की ट्रिप पर जा रहे थे, तो उस वक्त एयरपोर्ट पर मुझे कुछ फैंस मिले।

naidunia_image

राज कपूर ने जमकर लगाई फटकार

वो सभी फैंस मेरे पास पान पराग एड की लाइन गाते हुए मेरे पास आए थे। यह सब देखकर मेरे भाई राज कपूर भड़ गए, उन्हें यह पसंद नहीं आया कि लोग मुझे एक तंबाकू के एड की वजह से जान रहे हैं। कम से कम परिवार की गरिमा का तो ख्याल रखा होता। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम्हारी फिल्म की जगह तुम एक पान मसाला के एड से फेमस हो रहे हो।

naidunia_image

इसके बाद मुझे वाकई महसूस हुआ और कोई भी टीवी एड मैंने नहीं किया। मैं अपने भाई को यह नहीं बता सकता था कि यह एड मैंने क्यों किया। यह एड सिर्फ मैंने अशोक कुमार की वजह से किया। अपने फिल्मी करियर में मैंने कभी उनके साथ काम नहीं किया था, यह एक अच्छा मौका था। बस इसी कारण मैंने ये विज्ञापन किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button