Laapataa Ladies Oscar Entry: ऑस्कर 2025 के लिए नॉमिनेट हुई ‘लापता लेडीज’, रवि किशन बोले- हम ही जीतेंगे

Laapataa Ladies Oscar Entry: फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया चयन समिति के अध्यक्ष जाह्नु बरुआ ने आधिकारिक एलान किया। उन्होंने बताया कि भारत से ऑस्कर भेजे जाने के लिए 29 एंट्रीज पर विचार किया गया। इनमें 12 हिंदी फिल्में, 6 तमिल और 4 मलयालम फिल्में थीं। 13 सदस्यीय जूरी ने चयन किया।

HIGHLIGHTS

  1. महिला सशक्तिकरण पर आधारित है फिल्म
  2. किरण राव ने लिखी है फिल्म की कहानी
  3. रवि किशन ने निभाया है इंस्पेक्टर का रोल

एजेंसी, नई दिल्ली (Laapataa Ladies Oscar Entry)। ऑस्कर 2025 में बॉलीवुड फिल्म ‘लापता लेडीज’ भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 29 फिल्मों की लिस्ट में से ‘लापता लेडीज’ का चयन किया। यह फिल्म भारत की ओर से ऑस्कर अवार्ड के लिए बेस्ट फॉरेन फिल्म कैटेगरी के लिए भेजी गई है।

बता दें, फिल्म नारी सशक्तिकरण पर आधारित है। फिल्म की कहानी किरण राव ने लिखी है और निर्देशन भी उन्हीं का है। इसके प्रॉड्यूसर आमिर खान हैं। फिल्म में रवि किशन ने भी शानदार अभिनय किया है।

naidunia_image

दुनिया देखेगी भारत और हम जीतेंगे ऑस्कर: रवि किशन

भारत की ओर से ऑस्कर के लिए इस फिल्म के चुने जाने के बाद रवि किशन ने कहा कि दुनिया इस फिल्म के माध्यम से एक बार फिर भारत के दर्शन करेगी। फिल्म में इंस्पेक्टर मनोहर की भूमिका निभाने वाले रवि किशन को पूरा भरोसा है कि यह फिल्म ऑस्कर जीतेगी।

naidunia_image

Laapataa Ladies: ‘लापता लेडीज’ फिल्म की कहानी

फिल्म की शुरुआत दो दुल्हनों से होती है, जो ट्रेन में बदल जाती हैं। फिल्म की कहानी दोनों दुल्हनों के ईर्द-गिर्द है। उनमें से एक लड़की पढ़-लिखकर नौकरी करना चाहती है। गलत घर में जाने के बाद शुरू में शक होता है कि कहीं यह लुटेरी दुल्हन गैंग की सदस्य तो नहीं? जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, तस्वीर साफ होती है।

इंस्पेक्टर मनोहर के रूप में रवि किशन का रोल बहुत दमदार है। आखिरी में वे एक दुल्हन के दहेज लालची पति को थाने से भगाकर उसकी आगे की पढ़ाई और नौकरी का रास्ता साफ करते हैं।

naidunia_image

कॉमेडी और ड्रामा के साथ ही शानदार एक्टिंग फिल्म की खूबी है। डायरेक्टर के रूप में किरण राव ने कमाल काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button