न्यायधानी बिलासपुर में भीषण गर्मी छत में पानी की टंकी व तप रही दीवारें"/>

  न्यायधानी बिलासपुर में भीषण गर्मी छत में पानी की टंकी व तप रही दीवारें

एक उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के उपर 3.1 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है।

HIGHLIGHTS

  1. गर्मी बढ़ेगी,हल्की वर्षा का भी अनुमान
  2. पारा 41.2 डिग्री….नल से आ रही गर्म पानी
बिलासपुर। न्यायधानी में गर्मी का असर अब तेज हो रहा है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। एक सप्ताह के भीतर यह सर्वाधिक तापमान था। तेज धूप के कारण दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। घर की छत, पानी की टंकी और दीवारें तप रही थी। नल से गर्म पानी आने लगा। शाम को ठंडी हवाएं चली। हल्की बूंदाबांदी भी हुई जिसे मौसम सुहाना हो गया।
मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक द्रोणिका हरियाणा से पूर्वी बंगलादेश तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। एक उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के उपर 3.1 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है।

यह उत्तर पूर्व की आगे बढ़ते हुए 22 मई को एक निम्न दाब के क्षेत्र के रूप में मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने की संभावना है। यह इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर अवदाब में परिवर्तित होने की संभावना है। इसके और ज्यादा प्रबल होने का अनुमान है। इधर न्यायधानी में दिनभर गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। छांव ढूंढते नजर आए। आम जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आया।

गर्मी बढ़ेगी,हल्की वर्षा का भी अनुमान

प्रदेश में 22 मई को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है किंतु हल्की वृद्धि का दौर बने रहने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर 41.2 28.4

पेंड्रारोड 40.6 24.6

अंबिकापुर 39.9 25.4

माना 41.1 26.2

जगदलपुर 36.4 24.1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button