Korba Lok Sabha Election 2024: जानिए छत्‍तीसगढ़ की हाईप्रोफाइल सीट का हाल, ‘दीदी’-‘भाभी’ के बीच वर्चस्व की लड़ाई"/>

Korba Lok Sabha Election 2024: जानिए छत्‍तीसगढ़ की हाईप्रोफाइल सीट का हाल, ‘दीदी’-‘भाभी’ के बीच वर्चस्व की लड़ाई

HIGHLIGHTS

  1. – छत्तीसगढ़ की कोरबा लोकसभा सीट बनी हाई प्रोफाइल सीट
  2. – कोरबा में कांग्रेस प्रदर्शन दोहराने और भाजपा साख बचाने के दबाव में

रायपुर। Korba Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ की कोरबा लोकसभा सीट हाई प्रोफाइल सीट बन चुकी है। यहां कांग्रेस को प्रदर्शन दोहराने और भाजपा को अपनी साख बचाने का दबाव है। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की ओर से ज्योत्सना महंत चुनाव लड़ीं थीं और सांसद भी बनी थीं। वर्तमान में वह दोबारा इस सीट पर कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ रही हैं। जबकि भाजपा की ओर से तेजतर्रार नेत्री सरोज पांडेय चुनावी मैदान में हैं।

सरोज  भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। ऐसे में यहां भाजपा को अपनी साख बचाने की चिंता है। कोरबा हारी हुई सीट है इसलिए यहां भाजपा-कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के बीच भी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। भाजपा की ओर से सरोज पांडेय तीसरी बार लोकसभा चुनाव के मैदान में हैं, इसके पहले सरोज दुर्ग नगर निगम की महापौर, विधायक और सांसद रहीं हैं। भाजपा में जहां सरोज को सम्मान के साथ ”दीदी” पुकारा जाता है वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत की धर्मपत्नी होने के नाते ज्योत्सना महंत को कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता सम्मान के रूप में उन्हें ”भाभी” पुकारते हैं।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button