Election 2024 LIVE: CAA हटाने वाले चिदंबरम के बयान पर भड़के अमित शाह- ‘यह तुष्टिकरण की राजनीति, मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे’"/>

Election 2024 LIVE: CAA हटाने वाले चिदंबरम के बयान पर भड़के अमित शाह- ‘यह तुष्टिकरण की राजनीति, मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे’

HIGHLIGHTS

  1. चिदंबरम ने कहा था, कांग्रेस सत्ता में आई तो हटा देंगे CAA
  2. अमित शाह बोले- जनता कांग्रेस की नीयत को समझ गई
  3. अब नहीं चलेगी तुष्टिकरण की राजनीति, नहीं होगा किसी के साथ भेदभाव

एजेंसी, नई दिल्ली (Lok Sabha Election 2024)। कांग्रेस नेता पी. चिंदबरम ने पिछले दिनों कहा था कि कांग्रेस सत्ता में आई तो मोदी सरकार द्वारा लाए गए CAA कानून को खत्म कर दिया जाएगा। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

 

शाह ने समाचार एजेंसी ANI से चर्चा में कहा कि यह कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति का हिस्सा है। कांग्रेस एक वर्ग को खुश करना चाहती है, लेकिन ऐसा नहीं होगा। भाजपा का रुख बिल्कुल साफ है। न तुष्टिकरण करेंगे, न किसी के साथ भेदभाव।

 
 

अमित शाह ने कहा, ‘1960 के दशक से कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति को अपना हथियार बनाया। हम वर्षों से इसके खिलाफ लड़ रहे थे। 2014 से पीएम मोदी ने लोगों के बीच विकास का एजेंडा तय किया और उसी के आधार पर देश में चुनाव शुरू हुए। कांग्रेस को इसका सामना करना पड़ रहा है।’

 

बकौव शाह, कांग्रेस को विकास के आधार पर चुनाव लड़ने में कठिनाई हो रही है। वे लगातार चुनाव हार रहे हैं। इसलिए एक बार फिर तुष्टिकरण की राजनीति के आधार पर आगे बढ़ना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें अपना अल्पसंख्यक वोट बैंक मजबूत करना है। बीजेपी अपने सिद्धांतों पर कायम है। हम किसी के साथ अन्याय नहीं करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री ने पूछा कि कांग्रेस को सीएए से क्या आपत्ति है? सीएए किसी की नागरिकता नहीं छीनेगा, वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वे तुष्टिकरण की राजनीति करके चुनाव जीतना चाहते हैं। जनता कांग्रेस पार्टी को अच्छे से समझ चुकी है।

naidunia_image

जहां तक ​​तीन कानूनों (आपराधिक कानून) का सवाल है, तो चिदंबरम खुद समिति का हिस्सा थे। उन्होंने कई बार सकारात्मक सुझाव दिये और उनकी सराहना भी की। तीन कानून देश की आपराधिक न्याय प्रणाली को दुनिया में सबसे आधुनिक बनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button