CG Weather Update: गर्मी से मिलेगी राहत, आज छाए रहेंगे बादल, एक दो स्थानों पर वर्षा के आसार"/>

CG Weather Update: गर्मी से मिलेगी राहत, आज छाए रहेंगे बादल, एक दो स्थानों पर वर्षा के आसार

 रायपुर। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। दोबारा से वर्षा का दौर शुरू हो चुका है। रविवार को प्रदेश के दक्षिण क्षेत्र में वर्षा तोकापाल, बड़ेराजपुर और जगदलपुर में एक से दो सेमी की वर्षा दर्ज की गई। वहीं, मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार को भी प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ व वज्रपात होने की चेतावनी जारी की गई है।

साथ ही एक दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा होने का अनुमान जताया जा रहा है। हालांकि मौसम विज्ञानी एपी चंद्रा के अनुसार इसका कोई खास असर अधिकतम तापमान पर पड़ता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। मामूली गिरावट जरूर देखने को मिल सकती है।

naidunia_image

इसी बीच राजधानी में मौसम सुबह आंशिक रूप से मेघमय रहने के साथ ही दोपहर और शाम तक हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इसी बीच रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस तिल्दा में, जबकि न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया।

यह बन रहा सिस्टम

एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के ऊपर स्थित है। साथ ही एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका/हवा की अनियमित गति दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण तमिलनाडु तक स्थित है। इसकी वजह से 22 अप्रैल को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने के आसार बन रहे हैं और कुछ जगहों पर अंधड़ चलने के अलावा वज्रपात होने की भी संभावना है। वहीं, वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री ज्यादा

मौसम विभाग के पिछले तीस वर्षों के औसत अधिकतम तापमान से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में एक से दाे डिग्री का अंतर देखने को मिल रहा है। दुर्ग और पेंड्रा रोड में यह औसत से दो डिग्री, अंबिकापुर व बिलासपुर में एक डिग्री, जबकि रायपुर और जगदलपुर में यह औसत के बराबर ही है।

न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक ज्यादा

इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। आंकड़ों के अनुसार पेंड्रा रोड में यह तीन डिग्री, रायपुर और बिलासपुर में दो डिग्री ज्यादा है, जबकि दुर्ग में यह सामान्य औसत से एक डिग्री कम है। इसके अलावा अंबिकापुर व जगदलपुर में यह सामान्य औसत के बराबर ही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button