CG Lok Sabha Chunav: बस्तर साधने भाजपा-कांग्रेस ने कसी कमर, मोदी, शाह, योगी के जवाब में राहुल, प्रियंका, खरगे की चुनावी सभाएं"/>

CG Lok Sabha Chunav: बस्तर साधने भाजपा-कांग्रेस ने कसी कमर, मोदी, शाह, योगी के जवाब में राहुल, प्रियंका, खरगे की चुनावी सभाएं

HIGHLIGHTS

  1. — 8 से 15 अप्रैल के बीच बस्तर में बड़ी चुनावी सभाएं

राज्य ब्यूरो, रायपुर। CG Lok Sabha Chunav: बस्तर में मतदान के पहले बड़ी चुनावी रैलियों को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने कमर कस ली है। आठ अप्रैल को बस्तर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा तय होने के बाद कांग्रेस ने बस्तर में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व मल्लिकार्जुन खरगे के दौरे की रणनीति बनाई है। इसका प्रस्ताव एआइसीसी को भेज दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बस्तर में राष्ट्रीय नेताओं के दौरे की डिमांड भेजी है। दूसरे हफ्ते में बस्तर राष्ट्रीय राजनेताओं की सभाओं से भरा होगा। भाजपा व कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी व प्रदेश सह-प्रभारी का बस्तर दौरा इसी हफ्ते होगा। भाजपा ने बस्तर में बड़ी सभाओं के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी है। कांग्रेस ने भी भीड़ जुटाने विधानसभा वार रणनीति तैयार की है।

राष्ट्रीय नेताओं के साथ राज्यों के मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय नेताओं के साथ राज्यों के मुख्यमंत्रियों का प्रदेश के लोकसभा क्षेत्रों में दौरा होगा। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव चुनावी सभाओं में शामिल होंगे,वहीं कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी व हिमांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सभाओं में शामिल होंगे।

लोकसभा के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जगत प्रकाश नडडा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गड़करी, स्मृति ईरानी, धर्मेन्द्र प्रधान, अर्जुन मुंडा, ज्योति राजे सिंधिया, योगी आदित्यनाथ, हिमंत बिस्वा सरमा, मोहन यादव, फग्गन सिंह कुलस्ते, शिवराज सिंह चौहान, नितिन नबीन, सतपाल जी महाराज, मनोज तिवारी, हेमा मालिनी, नवल किशोर यादव, बाबू लाल मरांडी, सीएम विष्णु देव साय, किरण सिंह देव, अरुण साव, विजय शर्मा, अजय जामवाल, पवन साय, लता उसेंडी, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, ओपी चौधरी, धरमलाल कौशिक, विक्रम उसेंडी, मोहन मंडावी, शिवरतन शर्मा, अजय चंद्राकर, दिनेश कश्यप, महेश गागड़ा, मधुसूदन यादव, गुरु बाल दास, श्रीनिवास राव।

लोकसभा के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक

मल्लिकार्जुन खरगे, सचिन पायलट, रजनी पाटिल, दीपक बैज, चरण दास महंत, सिद्धारमैया, रेवंत रेड्डी, सुखविंदर सिंह सुक्खू, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, कुमारी शैलजा, दीपा दासमुंशी, फूलो देवी नेताम, रंजीत रंजन, ताम्रध्वज साहू, धर्मेंद्र साहू और मोहन मरकाम के नाम भी हैं। इसके अलावा वाईएस शर्मिला रेड्डी, अजय सिंह राहुल, राज बब्बर, भक्त चरण दास, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, अमरजीत भगत, जयसिंह अग्रवाल, गुरु रुद्र कुमार, उमेश पटेल, द्वारकाधीश यादव, सफी अहमद, सप्तगिरी शंकर, चंदन यादव, विजय जांगिड़, अलका लांबा, श्रीनिवास बीवी, वरुण चौधरी, आकाश शर्मा और नीरज पांडेय शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button