शूटिंग से ब्रेक लेकर इन सितारों ने रचाई थी गुपचुप शादी, कई सालों तक नहीं किया रिवील"/>

शूटिंग से ब्रेक लेकर इन सितारों ने रचाई थी गुपचुप शादी, कई सालों तक नहीं किया रिवील

HIGHLIGHTS

  1. अब इंडस्ट्री में काफी बदलाव हो चुके हैं।
  2. अभी भी कुछ सितारे ऐसे हैं, जो अपनी शादी को छुपा रही हैं।
  3. तापसी पन्नू ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड मैथियास संग गुपचुप शादी की है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bollywood Secret Weddings: बॉलीवुड में कई दशकों से यह ट्रेंड चलता आ रहा है कि जब भी कोई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधता है, तो किसी को भी खबर नहीं लगने देता था। वे यह बात सभी से इसलिए छिपाते थे, क्योंकि उनका करियर पीक पर होता था। शादी के बाद फिल्म मेकर्स एक्ट्रेसेस को अपनी फिल्मों में लेने से मना कर देते थे, जिसके कारण वे अपनी शादी सभी से छिपाती थीं। हालांकि, अब इंडस्ट्री में काफी बदलाव हो चुके हैं, लेकिन अभी भी कुछ सितारे ऐसे हैं, जो अपनी शादी को छुपा रही हैं। एक्ट्रेस तापसी पन्नू और अदिति राव हैदरी अपनी गुपचुप शादी को लेकर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

तापसी पन्नू

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 25 मार्च 2024 को तापसी पन्नू ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड मैथियास के साथ उदयपुर में गुपचुप शादी की है। कपल ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था। इस शादी में फैमिली और परिवार के लोग ही शामिल हुए। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस ने इन बातों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है।

naidunia_image

श्रीदेवी

बाॅलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती थीं। उनकी लव लाइफ ने काफी सुर्खियां बटोरी है। एक्ट्रेस ने बोनी कपूर से सीक्रेट वेडिंग की थी। उनकी शादी को लेकर किसी को भी कोई जानकारी नहीं थी। 2 जून 1996 को शिरडी में दोनों ने शादी रचाई थी। बताया जाता है कि श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं, जिसके कारण दोनों ने शादी की थी। हालांकि, इस बात से बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान इंकार कर दिया था।

naidunia_image

अर्चना पूरन सिंह

कपिल शर्मा शो की जज और एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह की शादी भी काफी गुपचुप हुई है। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद शो के दौरान किया था। अर्चना ने बताया था कि उन्होंने परमीत सेठी संग शादी को पूरे 4 साल तक छुपाया था। वे फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लेकर शादी करने गई थीं। उनका कहना था कि उस जमाने में सोशल मीडिया नहीं हुआ करता था, इसलिए वे शादी को छुपाने में सफल रही।

naidunia_image

रानी मुखर्जी

बाॅलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने साल 2014 में डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा के साथ शादी की थी। इसका खुलासा काफी समय बाद हुआ था। बीते साल रानी ने खुद अपनी शादी को लेकर करण जौहर के शो पर खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि उनकी शादी में सिर्फ 18 लोग ही शामिल हुए थे। आज तक उनकी शादी की कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई है।

naidunia_image

अमृता राव

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव ने आरजे अनमोल से सीक्रेट वेडिंग की थी। शादी से पहले दोनों ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन इंडस्ट्री में किसी को भी इस बारे में पता नहीं चला। 15 मई 2016 को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी की खबरें दो साल बाद रिवील हुई थी।

naidunia_image

जॉन अब्राहम

बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर जॉन अब्राहम ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड बिपाशा बसु के साथ अपने रिलेशनशिप को काफी ओपन रखा था, लेकिन उन्होंने अपनी शादी को काफी सीक्रेट रखा। उन्होंने प्रिया रुंचाल से शादी कर हर किसी को हैरान कर दिया था। शादी के कुछ दिनों बाद उन्होंने वेडिंग रिवील की।

naidunia_image

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button