Aaj Ka Rashifal 18 March 2024: सेहत के प्रति सावधान रहें, व्यापार में आज बड़ा नुकसान हो सकता है"/>

Aaj Ka Rashifal 18 March 2024: सेहत के प्रति सावधान रहें, व्यापार में आज बड़ा नुकसान हो सकता है

HIGHLIGHTS

  1. सेहत में गिरावट आ सकती है। मौसम के चलते स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
  2. किसी से उधार धन लेना पड़ सकता है।
  3. शेयर मार्केट आदि में बड़ा निवेश न करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

धर्म डेस्क, इंदौर। मेष राशि, 18 मार्च 2024, राशिफल, आज आपको कोई खास जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में यदि प्रयास कर रहे हैं तो आज सफलता मिलना तय है। अपनों का आर्थिक सहयोग मिलेगा परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं।

 
 

naidunia_image

 

 

वृषभ राशि, 18 मार्च 2024, राशिफल

naidunia_image

आज अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में अपनों से पार्टनरशिप करते समय सावधानी बरतें। धोखा हो सकता है वाणी पर संयम रखें। परिवार के साथ संबंध मधुर रखने का प्रयास करें।

 

 

मिथुन राशि, 18 मार्च 2024, राशिफल

 

naidunia_image

किसी पुराने विवाद में कोर्ट में सफलता मिलेगी। आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यदि शेयर मार्केट का काम कर रहे हैं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। परिवार में मतभेद या विवाद हो सकता है।

 

 

कर्क राशि, 18 मार्च 2024, राशिफल

 

naidunia_image

कोई बड़ा निर्णय कार्य आपका भविष्य प्रभावित कर सकता है। लव लाइफ में तनाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। कार्य क्षेत्र में तनाव हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। नया मेहमान परिवार में आ जा सकता है।

 

 

सिंह राशि, 18 मार्च 2024, राशिफल

 

naidunia_image

आज का दिन आपके लिए सुकून देने वाला हो सकता है। आज आपको काम में सफलता मिलेगी। न्यायालय पक्ष में यदि कोई विवाद चल रहा है तो आज सफलता मिलेगी। कुछ नए पार्टनर के साथ आज समझौता कर सकते है।

 

कन्या राशि, 18 मार्च 2024, राशिफल

 

 

naidunia_image

आज काम में बिजी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज बड़ा बदलाव हो सकता है। यात्रा आदि में सावधानी बरतें। सेहत खराब हो सकती है। किसी व्यक्ति विशेष से झगड़ा हो सकता है। व्यापार में हानि हो सकती है।

 

तुला राशि, 18 मार्च 2024, राशिफल

 

naidunia_image

 

आज का दिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण मानसिक चिंता बनी रहेगी। आप को आर्थिक नुकसान हो सकता है। पत्नी से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

 

वृश्चिक राशि, 18 मार्च 2024, राशिफल

 

naidunia_image

 

आज कोई नया काम शुरू हो सकता है। परिवार से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। परिवार में मान सम्मान मिलेगा। कोई पुराना विवाद खत्म हो सकता है, जिससे आप प्रसन्नता महसूस करेंगे।

 

धनु राशि, 18 मार्च 2024, राशिफल

 

naidunia_image

आज आप कोई नया वाहन मकान खरीदने का प्लान कर सकते हैं। नौकरी के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यर्थ का तनाव न पालें।

 

 

मकर राशि, 18 मार्च 2024, राशिफल

 

naidunia_image

कोई दुखद समाचार मिल सकता है। किसी अपने को खो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। आज व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

 

कुंभ राशि, 18 मार्च 2024, राशिफल

 

 

naidunia_image

सेहत में गिरावट आ सकती है। मौसम के चलते स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी से उधार धन लेना पड़ सकता है। शेयर मार्केट आदि में बड़ा निवेश न करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

 

मीन राशि, 18 मार्च 2024, राशिफल

 

naidunia_image

 

कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। पत्नी बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

 

डिसक्लेमर

 

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button