जन्म से बोलने में असमर्थ मासूम रेहान का होगा निश्शुल्क इलाज, CM साय के निर्देश पर सक्रिय हुआ स्वास्थ्य विभाग"/>

जन्म से बोलने में असमर्थ मासूम रेहान का होगा निश्शुल्क इलाज, CM साय के निर्देश पर सक्रिय हुआ स्वास्थ्य विभाग

राज्य ब्यूरो, रायपुर। Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद दो वर्षीय मासूम के निश्शुल्क इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। मासूम का अब रायपुर में इलाज होगा। मुख्यमंत्री के गृह जिला जशपुर के कांसाबेल ब्लाक के ग्राम पंचायत कोगाबहरी के आश्रित ग्राम नरियरडांड़ निवासी ईश्वर तिर्की ने बेटे रेहान के के इलाज में सहायता के लिए मुख्यमंत्री कैंप बगिया में आयोजित जनदर्शन में सहायता मांगी थी।

ईश्वर तिर्की ने बताया कि उसके बेटे के मुंह में जन्म से ही समस्या है। इस कारण वह बोल पाने में असमर्थ है। स्थानीय स्तर पर बहुत इलाज कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। डाक्टरों ने उसे इलाज के लिए बड़े अस्पताल में दिखाने की सलाह दी थी।

उन्होंने रायपुर के एक निजी अस्पताल में भी बेटे का इलाज कराया फिर भी रेहान बोल नहीं पाया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की चिरायु टीम ने रेहान की जांच की है। टीम ने रेहान को क्लिफ्ट लिप पैलेट नामक बीमारी से पीड़ित पाया है। चिरायु टीम के प्रभारी डा अरविन्द रात्रे ने बताया कि रेहान का रायपुर में इलाज कराने की तैयारी पूरी कर ली गईं है। निजी चिकित्सालय में निश्शुल्क इलाज कराया जाएगा।

वापस लौटी सुकांति

भोजन पकाने के दौरान दुर्घटनावश आग से झुलस कर दिव्यांगता का शिकार हुई सुकांति चौहान स्वस्थ होकर घर लौट आई है। सुकांति का इलाज डीकेएस सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में चल रहा था। आग में सुकांति के दोनों पैर बुरी तरह से झुलस गए थे। स्था

नीय अस्पताल में इलाज के बाद वह स्वस्थ तो हो गई थी, लेकिन चल नहीं पा रही थी। तीन फरवरी को सुकांति और उसके पति नंदकुमार चौहान ने इलाज में सहायता के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अनुरोध किया था। डीकेएस अस्पताल में आपरेशन के बाद 15 दिनों तक डाक्टरो की निगरानी में रही। डाक्टरों का कहना है कि जल्द ही वह सामान्य लोगों की तरह चलने लगेगी।

अब तक 105 जरूरतमंदो को मिली सहायता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर बगिया में मुख्यमंत्री कैंप बनने के बाद से जशपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों के 105 जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाई जा चुकी है। सीएम कैंप बगिया मे प्रतिदिन जनदर्शन होता है। प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों को तत्काल संबंधित विभागों को भेजकर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button