छत्‍तीसगढ़ में आपराधिक घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- प्रदेश में बेलगाम हो गए अपराधी"/>

छत्‍तीसगढ़ में आपराधिक घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- प्रदेश में बेलगाम हो गए अपराधी

राज्य ब्यूरो, रायपुर। Chhattisgarh Politics: छत्‍तीसगढ़ में आपराधिक घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने आक्रोश व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश अपराध गढ़ बन गया है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। राज्य में नक्सल गतिविधियां बढ़ गई हैं। दुर्ग में 16 वर्षीय लड़की के गले में ब्लेड मार कर हत्या की कोशिश किया गया। दो माह में राजधानी में सरेआम गोलीबारी की दो घटनाएं हो चुकी है।

गृह मंत्री के क्षेत्र कवर्धा में सरेआम हत्या हो गई। राजधानी रायपुर से लेकर प्रदेश के सभी शहरों में लगातार हत्या, लूट, चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ गई हैं। सरकार बदलते ही ऐसा लगने लगा है कि जैसे कानून का राज समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में असफल सिद्ध हो रही है।

भ्रष्टाचार के लिए ले रहे कर्ज

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि प्रदेश में तथाकथित डबल इंजन अब ट्रबल इंजन साबित हो रहा है। हर तरह की राहत और सब्सिडी बंद करके केवल भ्रष्टाचार के लिए कर्ज पर कर्ज ले रहें हैं। विगत एक माह के भीतर ही विष्णुदेव साय सरकार ने 9,000 करोड़ रुपये का कर्जा लिया है। चर्चा है कि 4,000 करोड़ का अतिरिक्त कर्ज लेने की तैयारी है।

उन्होंने कहा कि ढाई महीने बीत जाने के बावजूद न वादे के अनुरूप प्रदेश के किसानों को धान की कीमत 3,100 रुपये प्रति क्विटंल की दर से एक मुस्त मिल पाया है और न किसी गांव में धान खरीदी का भुगतान केंद्र खुला है। प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही ऐतिहासिक रूप से तेजी से कर्ज़ बढ़ने लगा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button