Rakul Preet और Jackky Bhagnani के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू, ढोल नाइट के लिए शानदार लुक में नजर आईं एक्ट्रेस"/>

Rakul Preet और Jackky Bhagnani के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू, ढोल नाइट के लिए शानदार लुक में नजर आईं एक्ट्रेस

HIGHLIGHTS

  1. जैकी भगनानी का घर लाइट्स और फूलों से सज चुका है।
  2. रकुल प्रीत सिंह को जैकी भगनानी के घर जाते हुए स्पॉट किया गया था।
  3. एक्ट्रेस ढोल नाईट फंक्शन में शामिल होने जा रही थीं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Wedding: बाॅलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और एक्टर जैकी भगनानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन्स भी शुरू हो गए हैं। अखंड पाठ के बाद बीते दिन ढोल नाइट से फंक्शन्स की शुरुआत की गई। कुछ दिनों पहले ही एक वीडियो सामने आया था, जिसमें देखा जा सकता था कि जैकी भगनानी का घर लाइट्स और फूलों से सज चुका है। बीती रात रकुल प्रीत सिंह को जैकी भगनानी के घर जाते हुए स्पॉट किया गया था। एक्ट्रेस ढोल नाईट फंक्शन में शामिल होने जा रही थीं।

स्टनिंग लुक में नजर आईं रकुल प्रीत

इस दौरान रकुल प्रीत पैपराजी के सामने नहीं आईं, लेकिन उन्हें गाड़ी में से ही कैप्चर किया गया। पैपराजी के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रकुल प्रीत अपने होने वाले पति जैकी भगनानी के घर ढोल नाइट में शामिल होने के लिए जा रही हैं। वे कार के अंदर ही बैठी थीं। रकुल के साथ उनकी फैमिली भी नजर आ रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल की शादी के कुछ फंक्शन्स मुंबई में ही होंगे। इसके बाद गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। इस शादी में करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल होंगे।

मुंबई में रखा जाएगा ग्रैंड रिसेप्शन

बताया जा रहा था कि अपने काम के कारण कपल शादी के बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे। दोनों ने अपना हनीमून पोस्टपोन कर दिया है। जैकी भगनानी फिल्म बड़े मिया छोटे मिया को लेकर बिजी हैं। वहीं, शादी के बाद रकुल भी अपनी नई फिल्म की शूटिंग में बिजी हो जाएंगी। दरअसल, दोनों की शादी के बाद मुंबई में 22 फरवरी को ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ के भी कई बड़े सेलेब्स शामिल हो सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button