Bollywood Trivia: अपने पिता को हमेशा ‘साहब’ कहकर बुलाते थे ऋषि कपूर, दिलचस्प है इसके पीछे की कहानी

कपूर खानदान के कई बच्चों ने फिल्म इंड्स्ट्री में किस्मत आजमाई है। राज कपूर के तीनों बेटे फिल्म इंडस्ट्री में खूब फेमस हुए थे। ऋषि कपूर को पहला मौका बहुत कम उम्र में ही मिल गया था। अनुपम खेर के शो पर ऋषि ने अपने पिता से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया था।

HighLights

  1. ऋषि कपूर और राज कपूर की जोड़ी काफी फेमस थी।
  2. उनके और उनकी फिल्मों के किस्से आज भी मशहूर हैं।
  3. इन्हीं में से एक किस्सा ऋषि ने इंटरव्यू में शेयर किया था।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Rishi Kapoor Interesting Facts: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। लगभग 50 साल उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को दिए हैं। ऋषि ने अपनी फिल्मों और अपने किरदारों से लोगों के खूब दिल जीते हैं।

जितनी ऋषि की प्रोफेशनल लाइफ दिलचस्प रही है, उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ दिलचस्प थी। एक्टर अनुपम खेर के टाॅक शो ‘द अनुपम खेर शो’ में एक बार ऋषि कपूर ने अपने पिता से जुड़ा बहुत ही दिलचस्प किस्सा सुनाया था।

ऋषि ने खुद शेयर किया था किस्सा

काफी कम लोग ये बात जानते हैं कि ऋषि कपूर ने कभी भी अपने पिता को पापा कहकर नहीं बुलाया। वे हमेशा अपने पिता राज कपूर को ‘साहब’ कहकर बुलाते थे। इसके पीछे आखिर क्या कारण है, इस बारे में ऋषि कपूर ने खुद ही खुलासा किया था। जब अनुपम खेर ने ऋषि से पूछा कि आप अपने पिता को साहब कहकर बुलाते थे, इसके पीछे क्या कारण था।

क्यों ‘साहब’ बोलते थे ऋषि

इसके बाद जब बाॅबी फिल्म बन रही थी, तो डिंपल मेरे पापा को पापा ही बोलती थी। लेकिन फिर भी सेट पर सब साहब बोलते थे, तो मैं भी उन्हें साहब ही बोलता था। ऐसा नहीं है, आई लव माय फादर, लेकिन एक अफेक्शन और रिस्पेक्ट के कारण मैं उन्हें राज साहब, साहब, राज जी ये बोलने लगा था।

4 पीढ़ियों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज

  • बता दें कि राज कपूर, ऋषि कपूर के पिता और दिग्गज अभिनेता, निर्माता और निर्देशक थे। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से दुनियाभर में खूब फेम कमाई थी।
  • राज कपूर ने अपने निर्देशन और निर्माण के जरिए कई कलाकारों को सुपरस्टार बनाया था। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों को बनाया था।
  • कपूर खानदान अपनी पिछली 4 पीढ़ियों से फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ रहा है। पृथ्वीराज कपूर ने सबसे पहले इस परिवार से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button