Chhattisgarh Weather: रायपुर और दुर्ग में कम हुए ठंड के तेवर, सरगुजा में तीन डिग्री तक गिरेगा पारा"/>

Chhattisgarh Weather: रायपुर और दुर्ग में कम हुए ठंड के तेवर, सरगुजा में तीन डिग्री तक गिरेगा पारा

HIGHLIGHTS

  1. सरगुजा क्षेत्र में एक बार फिर से ठंड बढ़ सकती है।
  2. गुरुवार को प्रदेश भर में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा।
  3. गर्म कपड़ों के कारोबार में 60 प्रतिशत तक की गिरावट।
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। आधे से ज्यादा फरवरी बीत चुका है और दिनों-दिन ठंड़ के तेवर कम होते जा रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के साथ ही बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते इन दिनों ठंड शहरी क्षेत्रों से ठंड कम हो रही है, हालांकि आउटर व ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड बनी हुई है।
 
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर हवा का प्रभाव बढ़ने व दक्षिण हवा का प्रभाव घटने से उत्तर छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। इसके चलते सरगुजा क्षेत्र में एक बार फिर से ठंड बढ़ सकती है,प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। गुरुवार को प्रदेश भर में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा, एडब्ल्यूएस नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी के कारण अब ठंड कम होते जा रही है। ठंड की समाप्ति को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सजा गर्म कपड़ों का बाजार भी अब धीरे-धीरे बंद होने लगे है। कारोबारियों का कहना है कि इस वर्ष ठंड कम पड़ने से गर्म कपड़ों के कारोबार में 60 प्रतिशत तक की गिरावट आई है।

रायपुर में तीन तो बिलासपुर में पांच डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान

गुरुवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसी प्रकार बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री रहा,जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button