Raipur Weather: राजधानी रायपुर में बदला मौसम का मिजाज, सुबह हुई जमकर बारिश, बढ़ी ठंड"/>

Raipur Weather: राजधानी रायपुर में बदला मौसम का मिजाज, सुबह हुई जमकर बारिश, बढ़ी ठंड

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश की संभावना जताई है। रविवार को दिनभर अनुकूलता के बाद शाम को आसमान में छाए घने बादलों के बीच तेज हवा चली। देर रात कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। दिन में जहां राजधानी का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री तक रहा, वह अचानक से शाम को दो से तीन डिग्री तक नीचे चला गया। मौसम विभाग ने सोमवार को भी वातावरण इसी तरह बने रहने का अनुमान लगाया है।

मौसम विज्ञानी एपी चंद्रा के अनुसार एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से पश्चिम विदर्भ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं, प्रदेश में प्रचूर मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त अपेक्षाकृत गर्म हवा का आगमन लगातार जारी है। यही वजह है कि राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। साथ ही अधिकतम तापमान में 48 घंटे के बाद दो से तीन डिग्री की गिरावट होने के आसार हैं, जबकि इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावनाएं नहीं हैं।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मंगलवार के बाद न्यूनतम तापमान में क्रमिक वृद्धि का दौर शुरू हो सकता है। रविवार को जिले में दिन का तापमान 32.2 डिग्री के साथ सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। वहीं रात में यह 15.5 डिग्री दर्ज किया गया। राजनांदगांव में यह क्रमश: 33 व 15.6, बिलासपुर में 29.6 व 16.6 और पड़ोसी जिला दुर्ग में यह 29.4 व 13.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। कृषि विभाग ने मौसम के बदलाव को देखते हुए किसान को सब्जियों में कीट-रोगों के प्रति नियमित निगरानी करने कहा गया हैं।
 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button