BJP ने राज्यसभा उम्मीदवार किए घोषित, सुधांशु त्रिवेदी को उत्तर प्रदेश से उतारा"/>

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवार किए घोषित, सुधांशु त्रिवेदी को उत्तर प्रदेश से उतारा

एएनआई, नई दिल्ली। भाजपा ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रमुख सुभाष बराला को हरियाणा से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।

इस सूची में सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें किसी भी केंद्रीय मंत्री का नाम नहीं है। ऐसे में संभावना यह जताई जा रही है कि उन्हें लोकसभा का टिकट दिया जाएगा। पार्टी अभी कई नामों की घोषणा करने वाली है।

लिस्ट में नहीं केंद्रीय मंत्री का नाम

राज्यसभा में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने वाले केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को राज्यसभा का टिकट नहीं दिया गया है। उनके साथ ही उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य व भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी का भी नाम इस लिस्ट में नहीं दिया गया। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि दोनों ही नेता लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

सुशील कुमार मोदी का भी नाम नहीं शामिल

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का भी नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। बिहार में अभी छह सीटें खाली हैं। एनडीए व विपक्षी दल के संख्या बल के हिसाब से अपने तीन-तीन नेताओं को राज्यसभा भेज सकते हैं। एक सीट पर जदयू अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button