Bigg Boss 17: बेहद आलीशान घर में रहते हैं विक्की जैन और अंकिता लोखंडे, तहलका ने शेयर किया इनसाइड वीडियो"/>

Bigg Boss 17: बेहद आलीशान घर में रहते हैं विक्की जैन और अंकिता लोखंडे, तहलका ने शेयर किया इनसाइड वीडियो

HIGHLIGHTS

  1. तहलका प्रैंक यानी सनी आर्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।
  2. तहलका एक-एक कर बिग बॉस 17 के सभी कंटेस्टेंट से मिल रहे हैं।
  3. तहलका ने अपने व्लाॅग में कपल के घर को होम टूर करवाया।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 ने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया है। शो खत्म हो चुका है, लेकिन इससे जुड़े किस्से और कंटेस्टेंट आज भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दर्शक अभी भी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के साथ जुड़े हुए हैं। टॉप 5 में पहुंचे कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा चर्चा में रहे हैं। वहीं, इस शो में शामिल होने वाले पॉपुलर यूट्यूबर तहलका प्रैंक यानी सनी आर्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अब तहलका एक-एक कर बिग बॉस 17 के सभी कंटेस्टेंट से मिल रहे हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन से मिलने तहलका उनके घर पहुंचे।

naidunia_image

तहलका ने कराया विक्की-अंकिता के घर का होम टूर

तहलका ने अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के घर का टूर भी करवाया। वे उनके घर से काफी इंप्रेस हुए हैं। उन्होंने कपल के घर को मुंबई में अंबानी के बाद दूसरा सबसे अच्छा घर बताया है। उन्होंने कहा कि विक्की भैय्या का घर कई हजार करोड़ की लागत से बना हुआ है। चलते जाओ, लेकिन घर खत्म ही नहीं होता, इसके अलावा इंटीरियर डेकोरेशन भी शानदार है। तहलका ने अपने व्लाॅग में कपल के घर को होम टूर करवाया। वीडियो में वे कहते दिख रहे हैं, “इनका घर देखकर आप दंग रह जाओगे। इतना बढ़ा घर पूरे मुंबई में अंबानी के बाद विक्की भैय्या का है।”

 

कई हजार करोड़ का आलीशान घर

“दोस्तों ये है विक्की भैय्या का कई हजार करोड़ का आलीशान घर। जितना लंबा चलते जाओ खत्म नहीं होता। बहुत हाई लेवल घर है। मतलब पूरे मुंबई में अंबानी के बाद विक्की भैय्या का घर टाॅप क्लास है। बिग बाॅस वाले विक्की भैय्या तगड़ा तहलका। यहां होम थिएटर भी है और तीन-तीन स्विमिंग पूल है। बाकी चीजें दूसरे व्लाॅग में दिखाई जाएंगी। जब मैं अगली बार मुंबई आऊंगा। अभी इतना देख लिया काफी है, क्योंकि धीरे-धीरे चीजों को दिखाना चाहिए। एक साथ दिखाना ठीक नहीं है।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button