T20 World 2024 से पहले टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती, 5 स्टार खिलाड़ी चोटों से परेशान"/>

T20 World 2024 से पहले टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती, 5 स्टार खिलाड़ी चोटों से परेशान

HIGHLIGHTS

  1. मोहम्मद शमी विश्व कप 2023 के बाद से क्रिकेट से दूर हैं।
  2. सूर्यकुमार यादव ने हर्निया की सर्जरी कराई है।
  3. हार्दिक पंड्या अभी रिकवरी की कोशिश में है।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Cricket News: टीम इंडिया के लिए आने वाले चार से पांच महीने काफी अहम है। इस दौरान उन्हें लगातार खेलना है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद आईपीएल और टी20 विश्व कप है। इससे पहले भारतीय टीम के पांच खिलाड़ी फिट होने का प्रयास कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों की कोशिश है कि वे आईपीएल 2024 से पहले रिकवर हो जाएं। जिससे टी20 वर्ल्ड कप के लिए दावा ठोक सके। चोटिल खिलाड़ियों में हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत हैं।

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी विश्व कप 2023 के बाद से मैदान से दूर हैं। शमी टूर्नामेंट के सबसे सफल बॉलर थे। वे बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में डॉक्टर्स की निगरानी में है।

naidunia_image

शार्दुल ठाकुर

ऑलराउंडर खिलाड़ी साउथ अफ्रीका दूर पर गए थे। शार्दुल ठाकुर विश्व कप 2023 की टीम का हिस्सा भी थे। शार्दुल घुटने की चोट से कारण खेल से दूर है। हालांकी उनकी चोट गंभीर नहीं है। एनसीए ने उन्हें रणजी ट्रॉफी खेलने की इजाजत नहीं दी है। आगामी शेड्यूल को देखते हुए मैनेजमेंट कोई जोखिम उठाना नहीं चाहता।

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में हर्निया का ऑपरेशन कराया है। उनकी सर्जरी जर्मनी में हुई। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर टी20 सीरीज के दौरान चोट लग गई। चोट टखने में लगी थी, लेकिन वे हर्निया से जूझ रहे थे। ऐसे में बीसीसीआई ने उन्हें इलाज के लिए जर्मनी भेजने का फैसला किया।

हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या को विश्व कप 2023 के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोट लग गई थी। इसके बाद से खेल से दूर हैं। हार्दिक रिकवरी कर रहे हैं।

naidunia_image

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में कार हादसे का शिकार हो गए थे। उनकी 2023 में कई सर्जरी हुई। पिछले कुछ महीनों से रिकवरी की तरफ हैं। ऋषभ पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। वे एनसीए में हैं। कहा जा रहा है कि पंत आईपीएल में वापसी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button