Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी बोले, 22 जनवरी को राजनीतिक कार्यक्रम, चुनावी फ्लेवर के कारण नहीं जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष"/>

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी बोले, 22 जनवरी को राजनीतिक कार्यक्रम, चुनावी फ्लेवर के कारण नहीं जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष

HIGHLIGHTS

  1. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि 22 जनवरी का जो कार्यक्रम हो रहा है, वो राजनीतिक कार्यक्रम बन गया है।
  2. भाजपा और RSS ने 22 तारीख को एक चुनावी फ्लेवर दे दिया है।
  3. राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा विचारधारा की यात्रा है।

एएनआई, कोहिमा। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि 22 जनवरी का जो कार्यक्रम हो रहा है, वो राजनीतिक कार्यक्रम बन गया है। भाजपा और RSS ने 22 तारीख को एक चुनावी फ्लेवर दे दिया है और इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष ने वहां जाने से इंकार कर दिया। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान अपने संबोधन में कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा विचारधारा की यात्रा है। INDIA गठबंधन चुनाव लड़ेगा और जीतेगा।

कोहिमा, नागालैंड: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “22 जनवरी का जो कार्यक्रम है वो राजनीतिक कार्यक्रम बन गया है…भाजपा और RSS ने 22 तारीख को एक चुनावी फ्लेवर दे दिया है और इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष ने वहां जाने से इंकार कर दिया…”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ‘छोटे राज्य’ से होने के बावजूद नागालैंड को देश के अन्य लोगों के बराबर महसूस करना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विचार ‘लोगों को न्याय देना’ और ‘राजनीति, समाज और आर्थिक संरचना को सभी के लिए समान और सुलभ बनाना’ है।

मणिपुर में अन्याय हुआ

राहुल गांधी ने कहा कि बीते साल हम कन्याकुमारी से कश्मीर तक चले, इसके बाद काफी लोगों ने हमें कहा था कि पूर्व से पश्चिम भी यात्रा करनी चाहिए। मणिपुर से यह यात्रा शुरू हुई, मणिपुर के साथ काफी अन्याय हुआ है। महीनों से हिंसा चल रही है। यहां भाजपा नहीं पहुंची। इसके बाद हम नागालैंड पहुंचे यहां भी प्रधानमंत्री ने नागालैंड के लोगों से एक वादा किया गया था लेकिन उसे भी पूरा नहीं किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button