Nand Kumar Baghel Passes Away: पूर्व CM भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का 89 उम्र में निधन, 3 माह से अस्‍पताल में थे भर्ती"/>

Nand Kumar Baghel Passes Away: पूर्व CM भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का 89 उम्र में निधन, 3 माह से अस्‍पताल में थे भर्ती

रायपुर। Nand Kumar Baghel Passes Away: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 89 वर्षीय पिता नंद कुमार बघेल का आज 8 जनवरी 2024 दिन सोमवार को सुबह 6 बजे निधन हो गया। नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। श्रीबालाजी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे, और कमजोर थे। उन्होंने आज आखिरी सांसें ली।

पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्‍स हैंडल पर पोस्‍ट में यह जानकारी साझा की। पूर्व सीएम बघेल ने लिखा, दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी श्री नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया है। अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है। मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा।
 

दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी श्री नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया है.

अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है।

मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा।

उनके पार्थिव शरीर को गृहग्राम पाटन के शांतिनगर में रखा जायेगा। फिलहाल भूपेश बघेल दिल्‍ली में हैं। दोपहर 1.20 बजे पूर्व मुख्‍यमंत्री बघेल दिल्ली से रायपुर वापस लौटेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने नंदकुमार बघेल के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हैl उन्होंने मृत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता के निधन पर दुख जताया है। उन्‍होंने अपने शोक संदेश में लिखा, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के पिता श्री नंदकुमार बघेल जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दे।

naidunia_image

बतादें कि पिछले साल नवंबर माह में तबीयत खराब होने पर नंद कुमार बघेल को अस्‍पताल में भर्ती किया गया था। छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व सीएम बघेल ने पिता के अस्‍वस्‍थ होने की जानकारी एक्‍स हैंडल पर दी थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button