Cg Politics: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राहुल गांधी की प्रस्तावित न्याय यात्रा पर कसा तंज, कहा- यात्रा का नही मिलेगा कांग्रेस को कोई लाभ"/>

Cg Politics: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राहुल गांधी की प्रस्तावित न्याय यात्रा पर कसा तंज, कहा- यात्रा का नही मिलेगा कांग्रेस को कोई लाभ

रायपुर (राज्य ब्यूरो)। राज्य के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रस्तावित न्याय यात्रा से कांग्रेस को कोई लाभ नहीं मिलेगा। इससे पहले राहुल गांधी ने एक और यात्रा निकाली थी। उसके बाद तीन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया।

साव प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक प्रसारण मन की बात की 108वीं कड़ी सुनने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुकाबला कांग्रेस नहीं कर पा रही है। उसके नेता मोदी-विरोध के एजेंडे पर चलते-चलते अब देश और यहां के लोगों का विरोध करने लगे हैं।

देश के लोग इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के करीब चार महीने बाद हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने नौ सीटें जीती थीं। इस बार पार्टी राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतेगी।

मन की बात सुनने के लिए रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा आदि मौजूद थे।
 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button