Kiran Singh Deo: किरण सिंह देव होंगे छत्‍तीसगढ़ BJP के नए प्रदेश अध्‍यक्ष, अरुण साव की जगह सौंपी गई कमान, जानिए उनके बारे में पूरी डिटेल"/>

Kiran Singh Deo: किरण सिंह देव होंगे छत्‍तीसगढ़ BJP के नए प्रदेश अध्‍यक्ष, अरुण साव की जगह सौंपी गई कमान, जानिए उनके बारे में पूरी डिटेल

रायपुर। Kiran Dao New Chhattisgarh BJP President: छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने छत्‍तीसगढ़ प्रदेश संगठन के नए अध्‍यक्ष की घोषणा कर दी है। भाजपा ने किरण सिंह देव (Kiran Singh Dao) को छत्‍तीसगढ़ भाजपा का नया प्रदेश अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है। किरण सिंह देव जगदलपुर से भाजपा के विधायक हैं।

जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव जी को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

मुझे आशा नहीं अपितु विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में निश्चित ही पार्टी छत्तीसगढ़ में नई ऊंचाइयों को छुएगी

पार्टी की ओर से जारी एक पत्र में पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने जेपी नडडा के हवाला देते हुए किरण सिंह देव को प्रदेश नियुक्‍त किया है। किरण सिंह देव अरुण साव की जगह लेंगे। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अरुण साव उप मुख्‍यमंत्री बनाए गए हैं।

जानिए कौन हैं किरण देव (Kiran Dao)

भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर बस्तर की जगदलपुर विधानसभा से किरण सिंह देव ने जीत हासिल की है। वे पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। यहां उन्होंने कांग्रेस के जतिन जायसवाल को 29834 वोटों से चुनाव हराया है। जगदलपुर बस्तर संभाग की एकमात्र ऐसी सीट है जो अनारक्षित है।

यहां से भाजपा ने संतोष बाफना की जगह किरण सिंह देव को टिकट दिया था। किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। संतोष बाफना दो बार विधायक थे, पर 2018 के चुनाव में कांग्रेस के रेखचंद जैन ने बीजेपी के प्रत्याशी संतोष बाफना को हराया था।

61 वर्षीय किरण सिंह देव रियासत कालीन जमींदार परिवार से आते हैं। उनके पिता का नाम लक्ष्मी नारायण देव है। उन्होंने वर्ष 1985 में रविशंकर विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री ली। फिर 1989 में रविशंकर विश्वविद्यालय से ही एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। उनका व्यवसाय अधिवक्ता होने के साथ ही कृषि भी है।

किरण सिंह देव का विवाह रीना सिंह देव से हुआ है। रीना सिंह देव शासकीय शिक्षिका हैं। उनकी एक बेटी है जिसका नाम राशि सिंह देव है।

 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button