Chhattisgarh New CM: आदिवासी नेता विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ की कमान, इसलिये चुने गए मुख्‍यमंत्री"/>

Chhattisgarh New CM: आदिवासी नेता विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ की कमान, इसलिये चुने गए मुख्‍यमंत्री

HIGHLIGHTS

  1. राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन ने साय को नियुक्त किया सीएम, मंत्रिमंडल गठन को किया आमंत्रित
  2. 13 दिसंबर तक नए मुख्यमंत्री साय ले सकते हैं शपथ
  3. डा. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष, अरुण साव व विजय शर्मा हो सकते हैं उप मुख्यमंत्री

Chhattisgarh New CM: राज्‍य ब्‍यूरो, रायपुर । छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री आदिवासी नेता विष्णुदेव साय होंगे। रायपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई विधायक दल की बैठक में रविवार को उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है। इसके बाद साय ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने साय को मुख्यमंत्री नियुक्त कर उन्हें मंत्रिमंडल के लिए आमंत्रित किया है। वहीं साय अस्थाई मुख्यमंत्री निवास पहुना पहुंच गए हैं। संभवत: 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण होगा।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष हो सकते हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में दो उप मुख्यमंत्री भी बनाए जा सकते हैं। इनमें अरुण साव और विजय शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। विजय शर्मा भाजपा में महामंत्री रहे और पहली बार चुनाव जीतकर निर्वाचित हुए हैं वहीं अरुण साव लोकसभा सदस्य के साथ-साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

नए मंत्रिमंडल के गठन को लेकर भी तैयारी शुरू

इसके साथ ही नए मंत्रिमंडल के गठन को लेकर भी तैयारी शुरू हो गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अन्य नेताओं को आमंत्रित कर समय मांगा है, जल्द ही शपथ ग्रहण होगा। साय के छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को राज्य का पहला आदिवासी सीएम कहा जाता है, लेकिन उनकी जाति से जुड़ा मामला विवाद के चलते कोर्ट में लंबित है।

पर्यवेक्षकों के सामने विधायकों ने चुना सीएम

केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री द्वय अर्जुन मुंडा व सर्वानंद सोनोवाल और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम की उपस्थित भाजपा विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने विष्णु देव साय के नाम का प्रस्ताव किया। जिसका समर्थन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव और वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने किया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री व चुनाव सह प्रभारी डा. मनसुख मांडविया, भाजपा संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन व सभी 54 विधायक शामिल रहे।

सरकार बनते ही देंगे बोनस-आवास: साय

सीएम चुने जाने पर साय ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि दो साल का बकाया धान का बोनस 25 दिसंबर को देंगे। उन्होंने पांच साल तक सत्ता में रही कांग्रेस ने सरकारी खजाने को पूरी तरह से खोखला कर दिया है। इसके बावजूद भाजपा अपना हर वादा और मोदी की गारंटी को पूरी करेगी।

उन्होंने कहा कि वादे के अनुसार 25 जनवरी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन सुशासन दिवस पर राज्य के किसानों को दो साल का बकाया धान का बोनस दिया जाएगा। जरूरतमंदों को 18 लाख गरीबों को आवास दिया जाएगा। सबके विश्वास में खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

रमन के बाद बड़ा चेहरा

प्रदेश के नए मुख्यमंत्री साय रायगढ़ से चार बार के लोकसभा सदस्य और छत्तीसगढ़ भाजपा के तीन बार अध्यक्ष रहे हैं, इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री का दायित्व भी संभाल चुके हैं।

ये भी रहे सीएम की रेस में

मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भाजपा में सीधे दावेदारी किसी की नहीं रही, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, विष्णु देव साय, अरुण साव, रेणुका सिंह और ओपी चौधरी का नाम सीएम के रेस में चर्चित रहा। बाकी चेहरा से साय सबसे श्रेष्ठ और आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ में आदिवासी चेहरा के रूप में प्रबल दावेदार रहे, इसलिए बाकी रेस से पीछे हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button