Rinku Singh: बंदर ने काटा था इसलिए तेज दौड़ते हैं रिंकू सिंह! बीच इंटरव्यू में शुभमन गिल ने खोला राज"/>

Rinku Singh: बंदर ने काटा था इसलिए तेज दौड़ते हैं रिंकू सिंह! बीच इंटरव्यू में शुभमन गिल ने खोला राज

खेल डेस्क, नई दिल्ली। SA vs IND Series 2023, Rinku Singh: भारतीय टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं। जहां उसे 3 T20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया के टूर की शुरुआत 10 दिसंबर से होगी। सूर्यकुमार यादव टीम की अगुआई करेंगे। इस बीच प्रैक्टिस सेशन के बाद रिंकू सिंह ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। उन्होंने इंटरव्यू के बीच में शुभमन गिल आ गए। उन्होंने रिंकू को लेकर एक मजेदार बयान दिया।

बीसीसीआई ने शेयर किया रिंकू का वीडियो

BCCI ने रिंकू सिंह के इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपनी फिटनेस पर बात करते नजर आए। उन्होंने कहा कि वो अपनी फिटनेस पर ध्यान देते हैं। दबाव झेलने के लिए खुद को तैयार किया। रिंकू अपनी बात खत्म कर रहे थे। तभी शुभमन गिल पीछे से आ गए। गिल ने कहा कि बंदर ने काटा था, इसलिए तेज दौड़ते हो।

दिखाया बंदर के काटने का निशान

शुभमन गिल को देखकर रिंकू सिंह मुस्कारने लगे। उन्होंने कैमरे के सामने बंदर के काटने का निशान दिखाया। रिंकू ने इस दौरान हेड कोच राहुल द्रविड़ का भी जिक्र किया। विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा कि राहुल ने उन्हें पहले जैसा खेलने और खुद पर विश्वास रखने के लिए कहा है। रिंकू सिंह ने कहा, ‘पहले सेक्शन में बहुत मजा लिया। राहुल सर के साथ खेलने का मौका मिलना शानदार था।’

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button