Fighter: ‘फाइटर’ से सामने आया अनिल कपूर का फर्स्ट लुक, ऑफिसर के किरदार में आएंगे नजर"/>

Fighter: ‘फाइटर’ से सामने आया अनिल कपूर का फर्स्ट लुक, ऑफिसर के किरदार में आएंगे नजर

HIGHLIGHTS

  1. ‘फाइटर’ फिल्म सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी है।
  2. अनिल कपूर ने खुद फिल्म से अपना फर्स्ट लुक फैंस के साथ शेयर किया है।
  3. ‘पठान’ को भी सिद्धार्थ आनंद ने ही निर्देशित किया था।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Anil Kapoor First Look from Fighter: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। पहली बार इस फिल्म से ऋतिक और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री ऑन स्क्रीन देखने को मिलेगी। हाल ही में दोनों एक्टर्स को फर्स्ट लुक रिवील किया गया है। वहीं, अब अनिल कपूर का भी फर्स्ट लुक सामने आ गया है। अनिल कपूर अपनी फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर पहले से ही काफी लाइमलाइट में हैं। ‘एनिमल’ में उन्होंने रणबीर कपूर के पिता का रोल निभाया है। ‘एनिमल’ के बाद अब ‘फाइटर’ में अनिल कपूर धमाल मचाने वाले हैं।

फाइटर से अनिल कपूर का फर्स्ट लुक आउट

‘फाइटर’ फिल्म सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी है। फिल्म में अनिल कपूर, ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह उर्फ रॉकी के रोल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म से उनका दमदार लुक शेयर किया गया है। इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। जैसे-जैसे सितारों के फर्स्ट लुक रिवील हो रहे हैं, वैसे-वैसे फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ती जा रही है। अनिल कपूर ने खुद फिल्म से अपना फर्स्ट लुक फैंस के साथ शेयर किया है। बता दें कि ब्लाॅकबस्टर फिल्म ‘पठान’ को भी सिद्धार्थ आनंद ने ही निर्देशित किया था। इस फिल्म ने शाहरुख खान ने लीड रोल निभाया था।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अब एक बार फिर सिद्धार्थ आनंद ने ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ ‘फाइटर’ का निर्माण किया है। यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ‘फाइटर’ फिल्म इंडिया की पहली एरियल एक्शन फिल्म है। वहीं, दीपिका पादुकोण की बात करें, तो कुछ समय पहले ही ‘सिंघम अगेन’ से उनका फर्स्ट लुक आउट हुआ था। दीपिका का यह लुक फाइटर फिल्म की तरह की शानदार लग रहा है। दोनों को देखकर कहा जा सकता है कि दीपिका अब अपने एक्शन भरे अंदाज के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button