Anushka-Virat Video: नए वीडियो से कंफर्म हुई अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई एक्ट्रेस"/>

Anushka-Virat Video: नए वीडियो से कंफर्म हुई अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई एक्ट्रेस

HIGHLIGHTS

  1. वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
  2. अनुष्का और विराट हाथों में हाथ थामे घूमते दिखाई दिए हैं।
  3. कई सारे फैंस ने कपल को बधाई भी दी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Anushka Sharma Pregnancy: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। अनुष्का की प्रेग्नेंसी इससे भी कंफर्म की जा रही है कि वे काफी समय से लाइमलाइट से दूर है। हाल ही में अनुष्का को उनके पति विराट कोहली संग बैंगलोर में स्पॉट किया गया है। इस दौरान एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। अनुष्का बैंगलोर अपने पति विराट को चीयर अप करने गई हैं। बैंगलोर में भारतीय क्रिकेट टीम का नीदरलैंड के साथ वर्ल्ड कप मैच है, जो दिवाली यानी कि 12 नवंबर को होगा। मैच से पहले कपल एक-दूसरे के साथ घूमते दिखाई दिए।

अनुष्का ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

इस दौरान का कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें अनुष्का शर्मा का बेबी बंप साफ देखा जा सकता है। कपल को हाल ही में बैंगलोर के होटल में एक साथ स्पाॅट किया गया। अनुष्का और विराट हाथों में हाथ थामे घूमते दिखाई दिए हैं। इस दौरान सभी की नजरें अनुष्का के बेबी बंप पर पड़ी। एक्ट्रेस भी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में अनुष्का ने ढीली ब्लैक ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें उनका बेबी बंप देखा जा सकता है।

लोगों ने दी भर-भरकर बधाइयां

ये वीडियो पैपराजी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके साथ लिखा गया है, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस खुशखबरी की पुष्टि की, जिससे फैंस के बीच खुशी का माहौल है। जल्द ही बेबी आने वाला है। हम विरुष्का परिवार में सबसे नए सदस्य का स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अनुष्का का ये वीडियो देख लोगों को कंफर्म हो गया है कि वे प्रेग्नेंट हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “अनुष्का प्रेग्नेंट है, मुझे लगता है कि दोनों वर्ल्ड कप के बाद अनाउंस करेंगे।” वहीं, एक और यूजर ने लिखा, “वह अपनी पहली प्रेग्नेंसी में भी ऐसी ही दिख रही थीं।” एक अन्य ने लिखा, “वर्ल्ड कप भी आएगा और बेबी भी।” कई सारे फैंस ने कपल को बधाई भी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button