Shilpa Shetty-Raj Kundra: राज कुंद्रा से अलग हुईं शिल्पा शेट्टी? एक्टर ने पोस्ट शेयर कर कही ये बात"/>

Shilpa Shetty-Raj Kundra: राज कुंद्रा से अलग हुईं शिल्पा शेट्टी? एक्टर ने पोस्ट शेयर कर कही ये बात

HIGHLIGHTS

  1. अंदाजा लगाया जा रहा है कि राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी से अलग होने जा रहे हैं।
  2. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर, उनके चाहने वालों को शाॅक दे दिया है।
  3. कई लोग इस पोस्ट को प्रमोशन भी बता रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Shilpa Shetty Raj Kundra Separation: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहती हैं। वहीं, अब हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर सभी को हैरान कर दिया है। इस पोस्ट को देख ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी से अलग होने जा रहे हैं। हालांकि, इन दिनों राज अपनी फिल्म UT 69 को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें दिखाया गया था कि राज के साथ जेल में किस तरह का बर्ताव किया गया था।

करण कुंद्रा ने शेयर की ऐसी पोस्ट

वहीं, अब एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर, उनके चाहने वालों को शाॅक दे दिया है। राज कुंद्रा ने आधी रात को एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जो कि काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, हम अलग हो गए हैं। आप से अनुरोध है कि हमें इस मुश्किल फेज में थोड़ा समय दें। इसके साथ राज ने टूटे दिल और हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी बनाए हैं। इस पोस्ट के सामने आते ही लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। लोगों को कहना है कि शायद राज और शिल्पा शेट्टी अलग हो रहे हैं।

यूजर्स ने कहा – फिल्म प्रमोशन

कई लोग इस पोस्ट को प्रमोशन भी बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, अलगाव मतलब तलाक। वहीं एक और ने लिखा, घटिया नौटंकी। एक अन्य ने लिखा, मूवी पब्लिसिटी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। एक और ने कहा, अलगाव मतलब मास्क का राज कुंद्रा से अलगाव। वहीं, कुछ लोग राज को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। राज कुंद्रा की अपकमिंग फिल्म ‘UT 69’ उनके जीवन में हुई घटनाओं को बयां करती है। इस फिल्म को शाहनवाज अली ने निर्देशित किया है। फिल्म 3 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button