ICC World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में इतिहास रच देंगे रोहित शर्मा, टूटेगा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

Most Sixes In International Cricket: रोहित शर्मा यदि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 3 छक्के जड़ देते हैं। तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

HIGHLIGHTS

  1. रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास।
  2. रोहित तोड़ेंगे क्रिस गेल का रिकॉर्ड।
  3. 3 छक्के लगाते ही ये रिकॉर्ड करेंगे अपने नाम।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। ICC World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 में भारत अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला 8 अक्टूबर को एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में इस बार भारतीय टीम तीसरी बार चैंपियन बनने मैदान में उतरेगी। टीम इंडिया को वर्ल्ड कप का खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा वेस्टइंडीज खिलाड़ी क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

रोहित शर्मा यदि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 3 छक्के जड़ देते हैं। तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित के कुल 554 छक्के हो जाएंगे। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल ने तीन फॉर्मेट को मिलाकर 553 छक्के जड़े हैं। रोहित शर्मा 3 छक्के जड़ते ही क्रिस गेल से आगे निकल जाएंगे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

1. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)- 553 छक्के

2. रोहित शर्मा (भारत)- 551 छक्के

3. शाहिदी अफरीदी (पाकिस्तान)- 476 छक्के

4. ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड)- 398 छक्के

5. मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)- 383 छक्के

6. एमएस धोनी (भारत)- 359 छक्के

टूटेगा ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोहित शर्मा के नाम 451 मैचों में 551 छक्के मारने का रिकॉर्ड दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला में रोहित 3 छक्के लगाते ही क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। वहीं, सबसे ज्यादा 554 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट कोहली इस रिकॉर्ड से काफी दूर हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 283 छक्के लगाए हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बैट्समैन

    • रोहित शर्मा- 551 छक्के
    • महेंद्र सिंह धोनी- 359 छक्के
    • विराट कोहली- 283 छक्के
    • सचिन तेंदुलकर- 264 छक्के
    • युवराज सिंह- 251 छक्के
    • सौरव गांगुली- 247 छक्के
    • वीरेंद्र सहवाग- 243 छक्के

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button