Asian Games 2023: हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से धोया, 10-2 से दी करारी पटखनी

"/>

Asian Games 2023: हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से धोया, 10-2 से दी करारी पटखनी

HighLights

  • हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से धोया।
  • भारतीय हॉकी पुरुष टीम ने पाकिस्तान को 10-2 से हराया।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Asian Games 2023: एशियन गेम्स के हॉकी मैच में भारत ने बड़ी जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 10-2 से हरा दिया। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

भारतीय हॉकी टीम की लगातार चौथी जीत

भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशियन गेम्स में अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान टीम को भारी अंतर से हरा दिया। इससे पहले भारत ने उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया था। टीम इंडिया ने सिंगापुर के खिलाफ 16-1 से जीत दर्ज की थी। वहीं, अपने तीसरे मैच में जापान को 4-2 से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। उसके बाद भारत ने चौथे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की।

पहले क्वार्टर से पाकिस्तान पर दबाव

naidunia

तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने दागा पहला गोल

 

हाफ टाइम के बाद भारत ने अपनी बढ़त मजबूत कर ली। तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने गोल किया। पाकिस्तान की तरफ से पहला गोल तीसरे क्वार्टर में हुआ। चौथे और अंतिम क्वार्टर में पाक ने दूसरा गोल किया। फिर टीम इंडिया ने अपना 8वां गोल लिया। आखिरी में ललित और वरुण ने एक-एक गोल कर 10-2 से बढ़ता दिला दी। आखिरकार भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से करारी शिकस्त दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button