CG Election 2023: दुर्ग ग्रामीण में हर बार प्रत्याशी बदल देती है भाजपा, एक बार जीत और दो बार हार का करना पड़ा है सामना

CG Election 2023: वर्ष-2008 में परिसीमन के बाद भिलाई नगर विधानसभा से अलग होकर अस्तित्व में आए नए विधानसभा दुर्ग ग्रामीण में कांग्रेस और भाजपा दो ही राष्ट्रीय दलों के बीच मुकाबला होता आया है। यहां पर भाजपा हर चुनाव में अपना प्रत्याशी बदलती आई है, जिसमें उसे एक बार जीत मिली और दो बार हार का सामना करना पड़ा है।

इस बार घोषित रूप से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू फिर से प्रत्याशी माने जा रहे है। वहीं भाजपा से अब तक किसी की ओर स्पष्ट इशारा नहीं किया गया है। यहां ग्रामीण क्षेत्र के अलावा भिलाई इस्पात संयंत्र में काम करने वाले व भूतपूर्व कर्मचारियों की संख्या ज्यादा है, इसलिए इसी वर्ग से टिकट को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का कोई नामी चेहरा इस समय नहीं है, इसलिए यहां से कई दावेदार चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। इसमें इस बार बीएसपी कर्मी भी दौड़ में शामिल हैं। उनका तर्क है कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा का अधिकांश क्षेत्र बीएसपी का है जहां उनके साथ काम करने वाले कर्मचारी रहते हैं। इसका लाभ उन्हें मिलेगा। इस विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 26 हजार मतदाता हैं। वर्ष-2021 में बने रिसाली निगम के 40 वार्ड भी इसमें शामिल हैं। यह विधानसभा राजनांदगांव के पास तिरंगा झोला से शुरू होकर शहरी क्षेत्र तालपुरी तक फैला हुआ है।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में पिछले चुनावों के नतीजे
वर्ष कांग्रेस भाजपा जीत का अंतर विजेता पार्टी
2008 प्रतिमा चंद्राकर प्रीतपाल बेलचंदन 3,200 वोट कांग्रेस
2013 प्रतिमा चंद्राकर रमशीला साहू 1,432 वोट भाजपा
2018 ताम्रध्वज साहू जागेश्वर साहू 27,400 वोट कांग्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button