Chandrayaan-3: अमिताभ बच्चन से लेकर करीना कपूर तक, इन बॉलीवुड सितारों ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर दी Best Wishes"/>

Chandrayaan-3: अमिताभ बच्चन से लेकर करीना कपूर तक, इन बॉलीवुड सितारों ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर दी Best Wishes

Chandrayaan-3 ISRO: इसरो ने 14 जुलाई को ‘चंद्रयान 3’ लॉन्च किया था। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में करीब 2 बजकर 35 मिनट पर ये लॉन्च किया गया। इसरो के इस मिशन के साथ ही दुनियाभर की नजर चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर टिकी हुई है। करीब 39 से 40 दिन के बाद अब ये चंद्रमा की सतह पर लैंड करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हर भारतीय की यही कामना है कि चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक लैंडिंग करे। आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी विक्रम लैंडर की लैंडिंग पर नजरें टिकाए हुए हैं। इतना ही नहीं, इन सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी एक्साइटमेंट में जताई है।

अनुपम खेर

अनुपम खेर ने चंद्रयान 3 की सफलता के लिए कामना की है। उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, “आज घर के मंदिर में चंद्रयान 3 की सफलता के लिए प्रार्थना की। हमारे @isro के वैज्ञानिकों के अथक प्रयत्नों की मेहनत रंग लायें, उसके लिए पूजा की।सभी देशवासियों को advance में शुभकामनाएं एवं बधाई। जय महादेव। जय बजरंग बली। जय श्री राम। जय हिन्द।”

अमिताभ बच्चन

 

बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन ने भी कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए कामना करते हुए लिखा, “कल शाम को जब चांद निकलेगा ना चांद निकलेगा ना, तो उस चांद की मिट्टी पर हमारे देश के कदमों की छाप होगी। कल हमारा चंद्रयान 3 अपने मामा के घर पहुंचेगा। ये सफलता हर नागरिक के लिए एक मैसेज है कि देश ने करवट ले ली है और अब हमको भी कुछ करना है, लक्ष्य नहीं है बादल का हमको, अम्बर मुट्ठी में करना है।”

naidunia

परेश रावल

परेश रावल ने भी चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए दुआ करते हुए कहा, “मैं बहुत ही गर्व महसूस कर रहा हूं, देश के लिए और वैज्ञानिकों के लिए। आज चंद्रयान 3 सफल तरीके से वहां पर उतरने वाला है। मैं धन्यवाद देता हूं और भारतीय होने के नाते गर्व महसूस करता हूं। जय हिंद।”

इन सितारों के अलावा रितेश देशमुख, बादशाह और कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी ने भी फिल्म की सफल लैंडिंग के लिए कामना की। बता दें कि शाम को 6 बजकर 5 मिनट पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग चंद्रमा की सतह होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button